फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   BJP raised Rs 24.5 lakh for the disaster affected peopleBJP raised Rs 24.5 lakh for the disaster affected people

Rampur Bushahar News: आपदा प्रभावितों के लिए भाजपा ने जुटाई साढ़े 24 लाख की मदद

Fri, 01 Aug 2025 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
किन्नौर से 25 पदाधिकारी मंडी हुए रवाना, आज आपदा पीड़ितों को बांटेंगे राहत राशि
विज्ञापन

कांग्रेस वक्ताओं की पूर्व मुख्यमंत्री पर की गई टिप्पणी और भाषा का प्रयोग निंदनीय : सूरत नेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर भाजपा ने मंडी आपदा प्रभावित क्षेत्र थुनाग के लिए जिले के पांचों मंडलों से 24 लाख 58 हजार 880 रुपये की राशि एकत्रित की है। इस राशि को लेकर शुक्रवार को भाजपा प्रतिनिधि मंडी रवाना हुए। रिकांगपिओ में पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व प्रदेश वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी और जिला किन्नौर भाजपा अध्यक्ष यशवंत नेगी ने कहा कि किन्नौर भाजपा ने फैसला लिया था कि किन्नौर से पांच मंडल क्षेत्र के 73 पंचायतों के 129 पोलिंग बूथों से आपदा प्रभावितों के लिए धनराशि एकत्रित करेंगे। इसके लिए उन्होंने जिले के सभी लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सभी दानी सज्जनों का रिकॉर्ड भी रखा गया है। शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सहित 25 पदाधिकारी एकत्रित राशि के साथ थुनाग रवाना हुए और शनिवार को थुनाग में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को चेक के माध्यम से राशि प्रभावित क्षेत्र के जरूरतमंदों को बांटी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा किसी भी क्षेत्र में हो सकती है और आपदा बताकर नहीं आती। रिकांगपिओ में किन्नौर कांग्रेस ने रैली और भाषणबाजी में प्रतिपक्ष नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के लिए जिस अभद्र भाषा का प्रयोग किया, वह निंदनीय है। नेगी ने कहा कि सराज क्षेत्र में जो घटना घटी है, उस बारे में मंत्री ही बता सकते हैं, लेकिन सराज क्षेत्र के आपदा प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीण यह पूछ रहे हैं कि राजस्व मंत्री होने के नाते 25 दिन आपदा क्षेत्र में क्यों नहीं आए। इस मौके पर महामंत्री चंद्र पोल नेगी, महामंत्री पूह मंडल रामगोपाल नेगी, महामंत्री कल्पा मंडल देव कुमार नेगी, मंडल अध्यक्ष कल्पा कवर सिंह नेगी, मंडल अध्यक्ष मूरंग जीत राम नेगी, मंडल अध्यक्ष निचार ज्ञाबा पालदेन, मंडल अध्यक्ष पूह दीप ज्योति नेगी, भूपेंद्र नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article