फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   BJP protests against the government in Aani

Rampur Bushahar News: आनी में भाजपा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, सीएम का पुतला फूंका

Mon, 03 Aug 2026 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
BJP protests against the government in Aani
आनी में प्रदर्शन को संबोधित करते विधायक लोकेंद्र कुमार। संवाद
जल्द नहीं हुआ समस्याओं का समाधान तो भाजपा करेगी जन आंदोलन : लोकेंद्र
विज्ञापन

बोले, दूध की समय पर नहीं हो रही अदायगी, टेंडर के बावजूद नहीं शुरू हो रहे सड़कों के कार्य

संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)।
भारतीय जनता पार्टी मंडल आनी ने सोमवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सड़क निर्माण में देरी, किसानों के दूध भुगतान और मूलभूत समस्याओं को लेकर आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का पुतला भी फूंका गया और उप जिलाधिकारी को मांगपत्र सौंपा गया। यह आक्रोश रैली विश्राम गृह आनी से बाजार होते हुए उप जिलाधिकारी कार्यालय तक निकाली गई। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि सिविल अस्पताल आनी का नया भवन लंबे समय से अधूरा पड़ा है। अस्पताल को अभी तक नई एक्सरे मशीन भी उपलब्ध नहीं करवाई गई है। विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों और अन्य कर्मचारियों के कई पद रिक्त हैं। इससे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। भाजपा ने आनी कॉलेज में रिक्त शिक्षकों और कर्मचारियों के पद शीघ्र भरने की मांग की। उन्होंने क्षेत्र की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान करने को भी कहा। पुराने बस अड्डे में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधायक लोकेंद्र कुमार ने प्रदेश सरकार पर विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है। आनी बस उप डिपो में बसों का अभाव बना हुआ है। वर्तमान में केवल 16 बसें ही सेवाएं दे रही हैं, जबकि करीब 20 बसों की कमी है। भाजपा ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत एवं टेंडर हो चुकी सड़कों का निर्माण तुरंत शुरू करने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि शमशर-पनेई सड़क का टेंडर हुए काफी समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक पेड़ काटने का कार्य भी शुरू नहीं हो पाया है। रघुपुर क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों से जुड़े बेरोजगार युवाओं के लिए कैंपिंग संचालन की स्थायी नीति बनाई जानी चाहिए। विधायक लोकेंद्र कुमार ने चेतावनी दी कि यदि आनी विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो भाजपा जल्द ही बड़ा आंदोलन करेगी।

आनी में प्रदर्शन को संबोधित करते विधायक लोकेंद्र कुमार। संवाद

आनी में प्रदर्शन को संबोधित करते विधायक लोकेंद्र कुमार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed