फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   BJP protests against Congress government in Ani

Rampur Bushahar News: आनी में कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

Fri, 09 Jan 2026 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
BJP protests against Congress government in Ani
आनी में कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता। संवाद
ठप विकास कार्यों, कानून व्यवस्था, आनी अस्पताल में एक्सरे नहीं होने का मुद्दा उठाया
विज्ञापन


प्रदेश में शासन व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है : विधायक लोकेंद्र

संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। आनी में भाजपा मंडल ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने ठप विकास कार्यों, कानून व्यवस्था, आनी अस्पताल में एक्सरे नहीं होने का मुद्दा उठाया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश में शासन व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। विकास कार्य ठप हैं। सड़कों की हालत बेहद खराब है। आम जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए भटकने को मजबूर है। युवा बेरोजगारी से परेशान हैं। महिलाएं खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही हैं। किसान-बागवान लगातार संकटों से जूझ रहे हैं, लेकिन सरकार को जनता की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। आनी अस्पताल में महीनों से एक्सरे मशीन खराब पड़ी है। आम लोगों को निजी अस्पतालों में महंगी जांच करवानी पड़ रही है। क्षेत्र की कई ग्रामीण सड़कें आज भी अवरुद्ध हैं। इन सड़कों राणावाग-लालू ब्लेहड़ वाया लोट, सेरी-करशाला वाया रोढ़ीधार, कोठी-टकरायी वाया वतोट, कंडूगाड-कांडा वाया पटारना, बखनाओ-डूगाशिगान, कंडागई-काथला, पनैई-जावो, गूगरा-कुटवा, खैनवी कैंची-बांशा, पूनन खड्ड-गाडाडीम, भोजूपानी-लामीढूगरी, सिनवी-मुहान और आनी-नगाली कैंचीं सड़कें शामिल हैं। सड़कों के बंद होने से लोगों का दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और आपात स्थितियों में भी आवाजाही मुश्किल बनी हुई है। महिलाओं के लिए घोषित 1500 रुपये की मासिक सहायता राशि आज तक खातों में नहीं पहुंची है। कांग्रेस सरकार केवल घोषणाओं की राजनीति कर रही है। जमीनी स्तर पर कोई ठोस काम नजर नहीं आ रहा। यदि सरकार ने जल्द हालात नहीं सुधारे, तो यह प्रदर्शन एक बड़े जन आंदोलन का रूप ले लेगा। इस मौके पर भाजपा आनी मंडल के अध्यक्ष वेद ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेता दुनी चंद ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article