फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   BJP Organizational District Mahasu, Theog, Budget of Congress Government, Himachal Pradesh

Rampur Bushahar News: बागवानों को अनदेखा करना सरकार की विफलता

Wed, 19 Mar 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
ठियोग। भाजपा संगठनात्मक जिला महासू के अध्यक्ष अरुण फाल्टा ने प्रदेश सरकार के बजट को दिशाहीन बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बजट पेश करने के नाम पर फिर एक बार हिमाचल की जनता को ठगने का काम किया है। वर्तमान में हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सेब बहुल क्षेत्र से 17 विधायक हैं। इसमें कांग्रेस पार्टी के 15 विधायक हैं। कांग्रेस की इस सरकार में मंत्रिमंडल और सलाहकारों की फौज सेब बहुल क्षेत्र से खड़ी की हुई है। इसके बावजूद बागवानों को बजट में पूरी तरह अनदेखा किया गया। सेब बागवानी को अनदेखा कर सरकार ने अपनी विफलता का प्रमाण दिया है। वहीं, भाजपा पूर्व सचिव एवं उप प्रधान जादौन पंचायत रजत राजटा ने कहा कि बजट में बागवानों और किसानों के लिए कोई नई घोषणा नहीं की गई और न ही युवाओं के लिए। बजट को लेकर प्रदेश के लोगों ने जो आशाएं लगाई थीं, वह पूरी तरह से विफल रहीं। युवाओं के रोजगार के लिए कोई चिंता नहीं और मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना में रोजगार के लिए कोई नए प्रस्ताव नहीं दिए गए। गुठलीदार फलों के लिए भी कोई प्रावधान नहीं किया। शिक्षा और स्वास्थ्य पर संज्ञान नहीं, रिकॉर्ड स्तर बेरोजगारी और महंगाई का हल खोजने की कोशिश तक नहीं की गई। बुनियादी ढांचे के विकास का विजन भी नजर नहीं आता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed