फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   bjp occupied Nirmand BDC

पंचायत समिति निरमंड में भाजपा ने किया कब्जा

Thu, 04 Feb 2021 07:05 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 07:05 PM IST
विज्ञापन
bjp occupied Nirmand BDC
निरमंड में भाजपा के बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष विधायक किशोरी लाल सागर के साथ। - फोटो : RAMPUR-HP
आनी (कुल्लू) आनी विस क्षेत्र के दो ब्लॉकों में से एक निरमंड में पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए विधिवत रूप से चुनाव संपन्न हो गए हैं। इसमें अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी के लिए चार उम्मीदवारों ने भाग लिया।
विज्ञापन

एसडीएम चेत सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए दिलीप को 15 में से 11 मत पड़े जबकि, अध्यक्ष पद के लिए उनके प्रतिद्वंद्वी लज्जा राम को मात्र चार मत पड़े। वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए बिंदराम वर्मा को दस मत मिले। उपाध्यक्ष पद के लिए उनके प्रतिद्वंद्वी अमला को चार मत पड़े। एक वोट रद्द हो गया।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बने दिलीप और बिंदराम ने सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया। आनी विस क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल सागर भी इस मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि निरमंड पंचायत समिति में एक बार फिर से भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत दर्ज हुई है। इसके लिए उन्होंने पंचायत समिति के तमाम सदस्यों को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed