{"_id":"6339d1b311d38f1c955d5550","slug":"bjp-metting-in-rohru-rampur-hp-news-sml4236921168","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए तैयार की रूपरेखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए तैयार की रूपरेखा
विज्ञापन
भाजपा मंडल रोहड़ू की मासिक बैठक के दौरान उपस्थित कार्यकर्ता
- फोटो : RAMPUR-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहड़ू। भाजपा मंडल रोहडू़ कार्यसमिति की बैठक सोमवार को मंडल अध्यक्ष बलदेव रांटा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। इसमें ग्रामीण विकास बैंक की अध्यक्ष शशिबाला विशेष रुप से उपस्थित रहीं। बैठक में कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने के निर्देश दिए गए। ग्रामीण विकास बैंक की अध्यक्षता शशिबाला ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर मेहनत करनी होगी।
संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर जाकर प्रदेश सरकार की जन कल्याणीकारी योजनाओं से लोगों को अवगत करवाना होगा। उन्होंने कहा कि पांच वर्ष के भाजपा कार्यकाल के दौरान रोहड़ू़ विधानसभा में विकास कार्यों को गति मिली है। जल जीवन मिशन के तहत करीब 260 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई है।
करीब 33,000 लोगों के घरों में जल जीवन मिशन के तहत पानी के कनेक्शन दिए गए। उन्होंने कहा कि पीएमकेएसवाए योजना के तहत 70 करोड़ रुपये की राशि विभिन्न योजनाओं पर खर्च की जा रही है। रोहडू़ विधानसभा क्षेत्र में भी भाजपा जीत हासिल करेगी। इस मौके पर भाजपा के रोहडू़ चुनवा प्रभारी अमीचंद सोनी, भाजपा मंडल महामंत्री शशि रावत भी उपस्थित रहे।