फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   BJP Mahila Morcha Kinnaur meeting concludes

Rampur Bushahar News: किन्नौर में महिलाओं ने आगामी चुनावी रणनीति की तैयार

Fri, 21 Aug 2026 11:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
भाजपा महिला मोर्चा किन्नौर की बैठक संपन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)।
भाजपा महिला मोर्चा किन्नौर की बैठक महिला मोर्चा अध्यक्ष सत्या की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विशेष रूप से भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी दीपिका राठौर, भाजपा अध्यक्ष यशवंत नेगी और पूर्व वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी मौजूद रहे। बैठक के दौरान प्रदेश महिला मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी दीपिका राठौर ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर पार्टी की रणनीति के संबंध में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। उन्होंने संगठन को मजबूत करने, महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने, पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। बैठक में आगामी चुनाव को लेकर महिला मोर्चा की भूमिका, संगठनात्मक गतिविधियों और सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी के विचारों एवं उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed