फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   BJP leaders should look within before making statements against the Congress

कांग्रेस पर बयानबाजी करने से पहले अपना गिरेबान में झांके भाजपा नेता : शिवपाल ठाकुर

Mon, 05 Oct 2026 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
BJP leaders should look within before making statements against the Congress
रोहड़ू मे प्रेस वार्ता करते कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शिवपाल ठाकुर। संवाद
कहा, मुख्यमंत्री के सफल दौरे से बौखलाहट में है भाजपा नेता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने करोड़ों रुपये की सौगातें रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के लिए दी हैं। रोहड़ू प्रदेश का पहला ऐसा क्षेत्र बना है, जहां एक साथ तीन सीबीएसई स्कूल दिए गए हैं। रोहड़ू में अब सीबीएसई स्कूलों की संख्या बढ़कर चार होगी। यह बात कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शिवपाल ठाकुर ने रोहड़ू में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजनाओं के तहत रोहड़ू क्षेत्र को 29 सड़कें दी गई है। इसके लिए छह करोड़ रुपये का शुरुआती बजट दिया गया हैं। विभिन्न महिला मंडलों को एक-एक लाख रुपये की राशि और भवन के लिए पांच-पांच लाख रुपये दिए हैं। इसके बावजूद भाजपा नेता तथ्यहीन बयानबाजी कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। शिवपाल ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेता केंद्र सरकार से आने वाले बजट को अपनी जागीर समझते हैं, जबकि केंद्रीय योजनाओं में हर राज्य का हक होता है। जब प्रदेश से डीपीआर बनकर जाती है, तभी केंद्र से बजट आता है। रोहड़ू का विकास कांग्रेस सरकार की देन है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सफल दौरे से भाजपा के लोग बौखला गए हैं, इसलिए अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रोहड़ू के अंदर कांग्रेस में न तो पहले कभी गुटबाजी थी न ही आने वाले समय में कोई गुटबाजी होगी। भाजपा नेताओं को बयानबाजी करने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। रोहड़ू में भाजपा पांच से छह गुटों में बंटी हुई है। इस अवसर पर कांग्रेस महासचिव रौनी घेदटा, उपाध्यक्ष जोगिंद्र सारटा, कोषाध्यक्ष वनीत मेहता और दिवान सहंसेट भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed