फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   BJP Kisan Morcha held a meeting in Sarahan and formulated a strategy.

Rampur Bushahar News: किसान मोर्चा हर बूथ में जोड़ेगा 10 किसान सदस्य

Mon, 08 Dec 2025 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
BJP Kisan Morcha held a meeting in Sarahan and formulated a strategy.
भाजपा किसान मोर्चा मंडल सराहन की बैठक में मौजूद सदस्य। संवाद
सराहन में भाजपा किसान मोर्चा ने बैठक कर बनाई रणनीति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा सराहन मंडल की परिचय बैठक सोमवार को हुई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष यशपाल झाई ने की। बैठक में किसानों-बागवानों की आवाज को सरकार तक पहुंचाने के बारे में चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया कि भाजपा किसान मोर्चा हर बूथ में 10 किसान सदस्यों को जोड़ेगा। इसके अलावा संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। बैठक में मौजूद सभी मोर्चा पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प लिया और हर बूथ में 10 किसान सदस्यों को शामिल करने पर हामी भरी। बैठक में विशेष रूप से मंडी संसदीय पूर्णकालिक संगठन मंत्री सुरेश, मंडल अध्यक्ष सराहन महेंद्र सिंह जैन, किसान मोर्चा महामंत्री अजय मोदी, जगदीश शर्मा, उपाध्यक्ष अनिल नील्टू, सचिव नरेश शर्मा, सुशील, देवेंद्र, कोषाध्यक्ष प्रवीण बोरिस सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article