{"_id":"67581f85443b210ca305f279","slug":"bjp-held-rally-in-reckong-peo-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-126271-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: भाजपा ने रिकांगपिओ में निकली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: भाजपा ने रिकांगपिओ में निकली रैली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक लोकेंद्र कुमार के नेतृत्व में रामलीला मैदान से पीएनबी बैंक और आईटीबीपी रोड से रामलीला मैदान तक जन आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा जिला अध्यक्ष किन्नौर यशवंत नेगी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने चुनाव के दौरान 300 यूनिट बिजली फ्री देने की घोषणा की थी, लेकिन सत्ता हासिल होते ही पूर्व भाजपा सरकार की ओर से दी गई 125 यूनिट बिजली को भी बंद कर दिया। किन्नौर जिला में विकास के पहिए पूरी तरह ठप है। मंत्री जगत सिंह नेगी ने जो भी कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किए हैं, वो पूर्व भाजपा सरकार के दौरान जयराम ठाकुर के नेतृत्व में किए गए हैं। भाजपा नेता एवं प्रदेश वन विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने कहा कि कांग्रेस सरकार से जिला की जनता निराश है। किन्नौर जिला में लगभग 40 संस्थान बंद किए हैं। मुख्य वक्ता आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक लोकेंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश भाजपा के आह्वान पर प्रदेश भर में सरकार के विफलता पर विरोध रैलियां निकाली जा रही हैं। चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी 10 गारंटियों को लेकर जनता के बीच आई, लेकिन अभी तक सरकार ने एक भी गारंटी को पूरा नहीं किया है। प्रदेश की प्रत्येक महिलाओं को 1500 रुपये देने का वादा किया। प्रदेश की महिलाएं अपने-आप को ठगा महसूस कर रही हैं। पहले प्रत्येक महिलाओं को 1500 देने जा वादा किया, लेकिन लाहौल और किन्नौर की कुछ महिलाओं को दिया गया। बाकियों को ग्रामसभा से पास करने के लिए भेजा है। इस दौरान यशवंत नेगी जिलाध्यक्ष, प्रदेश वन निगम के पूर्व उपाध्यक्ष सूरत नेगी, विनय पूर्व अध्यक्ष,जिला परिषद निहाल चारस, मंडल महामंत्री चंद्र पॉल व संजय नेगी, कल्पा मंडल अध्यक्ष बीरबल लोक्टस,पूह मंडल अध्यक्ष सुभाष छोरज्ञया, निचार मंडल अध्यक्ष मदन धनेरु सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे