फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   BJP enraged over burning of Jairam's effigy in Kinnaur

Rampur Bushahar News: किन्नौर में जयराम का पुतला फूंकने पर भड़की भाजपा

Wed, 30 Jul 2025 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता संतोष राज ने कांग्रेस पर लगाए मर्यादा तोड़ने के आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा हिमाचल प्रदेश के प्रांत महामंत्री संतोष राज नेगी ने जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में कांग्रेस पार्टी की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का पुतला फूंकने की निंदा की है। नेगी ने आरोप लगाया कि इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाषा की मर्यादा को पूरी तरह भंग किया और अपशब्दों का इस्तेमाल किया। नेगी ने जारी बयान में कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा था कि जैसे वहां कोई ऐसी प्रतियोगिता चल रही हो कि कौन सबसे ज्यादा गाली दे सकता है। उन्होंने इस घटना को जिला किन्नौर की राजनीति के स्तर को गिराने वाला बताया। भाजपा नेता ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि जनता ने उन्हें सत्ता के लिए चुना है न कि नारे लगाने के लिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में नारे लगाना और सरकार की नीतियों का विरोध करना भाजपा का काम है, जबकि कांग्रेस को अपने-अपने गांवों और बूथों के विकास कार्यों पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए अपने मंत्रियों एवं सरकार के पास जाना चाहिए। नेगी ने कहा कि विकास कार्य रुक गए हैं, स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं और शिक्षा का भी बुरा हाल है। साथ ही स्कूलों को बंद किया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भविष्य में किसी भी मंच पर बोलते समय मर्यादा बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article