फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   BJP captures Chaupal Panchayat Samiti

Rampur Bushahar News: पंचायत समिति चौपाल पर भाजपा का कब्जा, गुलाब रमचाईक बने अध्यक्ष

Thu, 18 Jun 2026 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
BJP captures Chaupal Panchayat Samiti
पंचायत समिति चौपाल की उपाध्यक्ष। 
किरण देवी को उपाध्यक्ष चुना गया, निर्दलीय प्रत्याशी राजेश का नामांकन हुआ निरस्त
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। विकास खंड चौपाल की पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव पंचायत समिति हॉल चौपाल में निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम हेम चंद वर्मा की अध्यक्षता में हुए। चुनाव प्रक्रिया में विकास खंड के सभी 20 वार्डों के निर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों ने भाग लिया। अध्यक्ष पद के लिए नेरवा-चंदलोग वार्ड से पंचायत समिति सदस्य एवं भाजपा समर्थित प्रत्याशी गुलाब रमचाईक और निर्दलीय प्रत्याशी राजेश रढ़ाईक मैदान में थे। नामांकन प्रक्रिया के दौरान राजेश रढ़ाईक का नामांकन पत्र प्रस्तावक (प्रोपोजर) नहीं होने के कारण निरस्त कर दिया गया। इसके बाद भाजपा समर्थित प्रत्याशी गुलाब रमचाईक को निर्विरोध पंचायत समिति चौपाल का अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। उपाध्यक्ष पद के लिए जावग-छमरोग वार्ड से पंचायत समिति सदस्य एवं भाजपा समर्थित प्रत्याशी किरण देवी ने नामांकन दाखिल किया। उनके अलावा किसी अन्य उम्मीदवार की ओर से नामांकन पत्र प्रस्तुत नहीं किए जाने से किरण देवी को निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया। इस दौरान चौपाल के विधायक बलबीर वर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ नाटी डालकर खुशी का इजहार किया।
राजेश रढ़ाईक ने उठाए सवाल
अध्यक्ष पद के दावेदार रहे राजेश रढ़ाईक ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इसे नियमों के विपरीत बताया है। उनका आरोप है कि हिमाचल प्रदेश पंचायतीराज चुनाव नियमों के तहत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए बैठक की तिथि, समय, स्थान और उद्देश्य का उल्लेख करते हुए सभी पंचायत समिति सदस्यों को कम से कम पांच दिन पूर्व लिखित नोटिस जारी किया जाना अनिवार्य है। इसकी प्रति पंचायत समिति कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर भी प्रदर्शित की जानी चाहिए। राजेश रढ़ाईक का कहना है कि इस मामले में निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों के समक्ष अपनी आपत्ति भी दर्ज करवाई, लेकिन उसे अनसुना कर दिया गया। उन्होंने कहा कि वह चुनाव प्रक्रिया की वैधानिकता को अदालत में चुनौती देंगे।
विज्ञापन

एसडीएम ने आरोप किए खारिज
निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम चौपाल हेम चंद वर्मा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पंचायत समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 12 जून को सूचना जारी कर दी गई थी। खंड विकास अधिकारी के माध्यम से सभी पंचायत समिति सदस्यों को समय रहते सूचित किया गया था। चुनाव के दौरान सभी 20 सदस्य उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया नियमानुसार संपन्न करवाई गई है।

पंचायत समिति चौपाल की उपाध्यक्ष। 

पंचायत समिति चौपाल की उपाध्यक्ष। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article