फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   BJP and Congress governments exploited 108, 102 ambulance workers

भाजपा और कांग्रेस सरकारों ने किया 108, 102 एंबुलेंस कर्मियों का शोषण : मनीष नेगी

Thu, 25 Dec 2025 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष मनीष कुमार नेगी ने प्रदेश में 108 और 102 एंबुलेंस सेवा के कर्मचारियों की बदहाली को लेकर रोष जताया है। उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस और पूर्व की भाजपा सरकार पर कर्मचारियों का शोषण करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि 15 साल से राज्य की स्वास्थ्य सेवा की रीढ़ माने जाने वाले ये कर्मचारी आउटसोर्सिंग के नाम पर भारी शोषण का शिकार हो रहे हैं। वर्ष 2010 में भाजपा सरकार की ओर से शुरू की गई इस आउटसोर्स नीति को कांग्रेस सरकार ने भी बिना किसी सुधार के जारी रखा। उन्होंने बताया कि इन कर्मचारियों से 12-12 घंटे ड्यूटी ली जा रही है, लेकिन वेतन न्यूनतम मजदूरी से भी कम 6 हजार से 8 हजार रुपये दिया जा रहा है। निजी कंपनियां कागजों पर ज्यादा वेतन दिखाकर असल में कर्मचारियों की मेहनत की कमाई डकार रही हैं। सरकार प्रति एंबुलेंस लाखों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन यह पैसा कर्मचारियों तक नहीं पहुंच रहा। राज्य में तैनात करीब 1400 ड्राइवर और ईएमटी आज मानसिक उत्पीड़न और आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहे हैं। 25 दिसंबर को एंबुलेंस कर्मचारियों की ओर से घोषित धरने का समर्थन करते हुए मनीष नेगी ने चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस सरकार ने तुरंत स्थायी नीति नहीं बनाई, वेतन वृद्धि नहीं की और पिछला एरियर नहीं दिया, तो आम आदमी पार्टी सड़क से सदन तक बड़ा जन आंदोलन छेड़ेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की इस मुद्दे पर चुप्पी उनकी मिलीभगत को दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed