{"_id":"5ec547638ebc3e90813bf830","slug":"birsi-mela-rampur-hp-news-sml3334475151","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का खौफ : देवनगर का प्रसिद्ध बिरशी मेला रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का खौफ : देवनगर का प्रसिद्ध बिरशी मेला रद्द
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के कंछीण क्षेत्र में आयोजित होने वाला बिरशी मेला इस वर्ष कोरोना संक्रमण के खौफ को देखते हुए आयोजित नहीं होगा। वर्षों पुरानी पारंपरिक सभ्यता को समेटे हुए इस मेले में इस बार क्षेत्र के हजारों लोग शामिल नहीं हो पाएंगे। देवता साहिब मंगलेश्वर मंदिर कमेटी ने इस वर्ष मेले को न सजाने का फैसला लिया है।
कंछीण घोड़ी क्षेत्र में हर वर्ष बिरशी मेला धूमधाम से आयोजित होता रहा है, लेकिन इस वर्ष कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार द्वारा जारी निर्देशों के चलते इस प्रसिद्ध मेले का आयोजन नहीं हो पाएगा। इस मेले में ब्रांदली देवता साहिब चतरखंड विशेष रूप से शिरकत करते रहे हैं। यह मेला क्षेत्र की तीन पंचायतों का एकमात्र ऐसा मेला है, जिसमें हजारों ग्रामीण और देवलु एकत्रित होकर मेला सजाते हैं। मंदिर कमेटी अध्यक्ष महेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि बिरशी मेले को लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह रहता है। इस मेले में बाहली गांव के लोगों का अपना ही महत्व है। जब तक इस गांव के लोग नाटी शुरू नहीं करते तब तक यह मेला शुरू नहीं होता। इस मौके देवनगर पंचायत उपप्रधान महेंद्र मेहता, मंदिर कमेटी सचिव बीरचंद, महेंद्र सिंह खनाशु, देशराज भंडारी, राजेश ठाकुर, गुलाब सिंह, अनु लाल, मोहर सिंह भलूनी सहित अन्य मौजूद रहे।