फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bike of friends going on Churdhar Yatra fell into Shalvi river, one died

Rampur Bushahar News: चूड़धार यात्रा पर जा रहे दोस्तों की बाइक शालवी नदी में गिरी, एक की मौत

Sun, 15 Jun 2025 09:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नेरवा (रोहड़ू)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नेरवा (रोहड़ू)। Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sun, 15 Jun 2025 09:47 AM IST
विज्ञापन
Bike of friends going on Churdhar Yatra fell into Shalvi river, one died
हादसा। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के विकास नगर से चूड़धार यात्रा पर जा रहे दो दोस्तों की बाइक शालवी नदी में जा गिरी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई और एक गंभीर घायल हो गया। शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे दो बाइकों पर सवार होकर चार युवक चूड़धार की यात्रा पर जा रहे थे। झमराड़ी पुलिस बैरियर से एक किलोमीटर पीछे चकवाली नामक स्थान पर एक बाइक 500 फीट नीचे शालवी नदी में जा गिरी। पीछे वाले बाइक पर सवार नीटू शर्मा ने दुर्घटना की सूचना 108 एंबुलेंस को दी।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मदद से घायल दोनों युवकों को नदी से सड़क तक लाया गया। 108 एंबुलेंस की ओर से दोनों घायलों को सिविल अस्पताल नेरवा पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उत्तराखंड के जिला देहरादून की तहसील विकासनगर, बाढ़वाला गांव निवासी हर्ष रावत को मृत घोषित कर दिया, जबकि पीछे बैठे गंभीर रूप से घायल बाढ़वाला गांव के ही नितिन को प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। नेरवा के तहसीलदार कुश कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों को फौरी राहत दी जाएगी। डीएसपी चौपाल सुशांत शर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed