{"_id":"69567a6b966c09b6c705f9d7","slug":"bihar-youth-arrested-with-1150-grams-of-chitta-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-151417-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बिहार का युवक 11.50 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बिहार का युवक 11.50 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
रोहड़ू पुलिस ने बस अड्डा में पकड़ा आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। पुलिस ने रोहड़ू के नए बस अड्डे से बिहार के एक युवक को 11.50 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ रोहड़ू थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि बिहार का एक युवक रोहड़ू और चिड़गांव क्षेत्र में लंबे समय से चिट्टे का कारोबार कर रहा है। पुलिस को यह भी सूचना मिली कि युवक वीरवार को रोहड़ू बस अड्डे के पास देखा गया। पुलिस को वह युवक बस अड्डा में मिला। तलाशी ली तो उसके पास से चिट्टा बरामद हुआ। युवक की पहचान पवन कुमार निवासी पदम खेड़ी पूर्वी पंचारण बिहार के रूप में हुई है। पुलिस की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। एसएसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।