{"_id":"6251c4c0db507e3d29099508","slug":"bhukki-and-sirip-recovered-from-vehicle-in-nerwa-rampur-hp-news-sml405214182","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधित सिरिप समेत सौ ग्राम भुक्की पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबंधित सिरिप समेत सौ ग्राम भुक्की पकड़ी
विज्ञापन
नेरवा (रोहडू़)। उत्तराखंड सीमा पर फेडिज पुल के समीप नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने एक कार से प्रतिबंधित सिरप की तीन शीशियों समेत सौ ग्राम भुक्की बरामद की है। पुलिस ने इस मामले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार एसएचओ नेरवा जयंत करण गौतम के नेतृत्व में मुख्य आरक्षी रमेश पंवार, आरक्षी देवेंद्र कुमार, आरक्षी प्रवीण ठाकुर एवं चालक मदन भंडारी की टीम ने उत्तराखंड सीमा के समीप फेडिजपुल में नाकेबंदी की थी। इस दौरान करीब ढाई बजे मीनस गुम्मा की तरफ से आ रही एक कार को रोककर तलाशी ली गई।
इस दौरान पुलिस टीम ने प्रतिबंधित सिरप की तीन शीशियां और सौ ग्राम भुक्की (चूरा पोस्त) बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में जगदीश निवासी गांव व डाकघर टिकरी तहसील नेरवा जिला शिमला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। एसडीपीओ चौपाल राजकुमार वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।