फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Beautiful renditions of patriotic songs

Rampur Bushahar News: देशभक्ति गीतों की दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

Tue, 27 Jan 2026 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jan 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Beautiful renditions of patriotic songs
रामपुर परियोजना में गणतंत्र दिवस पर तिरंगा प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करते परियोजना प्
रामपुर बुशहर। रामपुर परियोजना में परियोजना प्रमुख विकास मारवाह ने राष्ट्रीय तिरंगा फहराकर गणतंत्र दिवस समारोह का शुभारंभ किया। इसके बाद सीआईएसएफ और हिमपैस्को के जवानों ने शानदार परेड प्रस्तुत की और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर रामपुर जल विद्युत परियोजना में अंतर विभागीय समूह गान प्रतियोगिता तिरंगा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रामपुर परियोजना के कर्मचारियों, महिला क्लब सदस्यों और सीआईएसएफ जवानों ने देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। इसमें आठ टीमों ने भाग लिया। परियोजना प्रमुख ने विजेता टीमों सहित सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान परियोजना प्रमुख विकास मारवाह ने कहा कि रामपुर परियोजना ने वित्तीय वर्ष 2025–26 के दौरान एक महत्वपूर्ण उपलब्धि अर्जित करते हुए 8 दिसंबर 2025 को 1878.08 मिलियन यूनिट की सबसे तीव्र डिजाइन एनर्जी हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कहा कि रामपुर परियोजना को सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सुरक्षा प्रदर्शन के लिए वर्ष 2025 के एनएससी सेफ्टी अवार्ड के अंतर्गत सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट से सम्मानित किया गया है। परियोजना प्रमुख ने सीएसआर गतिविधियों के अंतर्गत स्वास्थ्य, शिक्षा, जल संरक्षण और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में किए गए कार्यों की भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article