फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   bear saw in aani area

ओलवा-दलाश सड़क पर दिखे भालू, लोगों में खौफ

Tue, 28 Jun 2022 09:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 09:45 PM IST
विज्ञापन
bear saw in aani area
ओलवा-दलाश सड़क पर दिन दिहाड़े घूम रहे भालू ओलवा-दलाश सड़क पर दिन दिहाड़े घूम रहे भालू ओलवा-दलाश स? - फोटो : RAMPUR-HP
आनी (कुल्लू)। विकास खंड आनी की तलुणा पंचायत के ओलवा से मात्र दो किमी दूर दलाश सड़क के पास भालुओं ने एक पत्थर में बनी गुफा में दस दिनों से डेरा बना लिया है। भालू दिन दहाडे़ सड़क के साथ ही घूमते रहते हैं, जिससे इससे क्षेत्र के लोग खौफजदा हैं। मामले की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके का मुआयना किया और वीडियो भी बनाई लेकिन उन्हें यहां से हटाने के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। भालुओं की मौजूदगी के कारण दस दिनों से यहां से पैदल गुजरने वाले लोगों का जीना दुश्वार हो गया है।
विज्ञापन

गौर हो कि ओलवा गांव और आसपास के क्षेत्र से प्रतिदिन दलाश स्कूल के लिए करीब 30 बच्चे पढ़ने के लिए जाते हैं। इसके अलावा सरकारी कर्मचारी और अन्य लोग भी पैदल आवाजाही करते हैं। दलाश से शाम चार बजे के बाद ओलवा के लिए कोई बस सेवा नहीं होने के चलते बच्चे और ग्रामीणों को मजबूरी में पैदल घर पहुंचना पड़ता है, लेकिन भालुओं की वजह से क्षेत्र के लोगों की चिंताएं बढ़ गई है।
विज्ञापन

ओलवा पंचायत वार्ड सदस्य महेश शर्मा, गोपाल, राजेश, देसराज, अनिल , सुमन शर्मा, अभिभावक विपिन और अंजना देवी ने वन विभाग से भालुओं को यहां से खदेड़ने की गुहार लगाई है। इसके साथ ही एचआरटीसी से भी शाम 4 बजे के बाद ओलवा को बस चलाने की मांग रखी है। डीएफओ लूहरी सीएच राव ने बताया कि उक्त स्थान पर मादा भालू के साथ तीन बच्चे हैं। ग्रामीणों की मदद से भालुओं को यहां से शोर मचाकर भगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed