फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Bear carried away pet animal in Neerath

Rampur Bushahar News: नीरथ में पालतू पशु को उठा ले गया भालू

Sun, 21 Dec 2025 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
रिहायशी इलाकों में भालू की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन

शरण और डोई गांव के ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की
दाे छोटे भालुओं के साथ घूमता देखा गया भालू
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर में भालुओं के आतंक का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। शनिवार रात को रामपुर की नीरथ पंचायत के शरण गांव में भालू एक छोटे पालतू पशु को उठाकर ले गया। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है। वहीं, भालू के डर से ग्रामीणों का सुबह, शाम और रात के समय घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से भालू को पकड़ने के लिए पिंजरा स्थापित करने की मांग उठाई है। रामपुर और ननखड़ी क्षेत्र में भालुओं के रिहायशी इलाकों में आने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। रामपुर की डंसा पंचायत में कई महीने से ग्रामीण दहशत में हैं। यहां एक महिला और पुरुष पर भालू ने जानलेवा हमला किया था। साथ ही गोशालाओं को तोड़कर मवेशियों को जख्मी किया था। इसके बाद ननखड़ी की बड़ाच पंचायत में एक मादा भालू समेत तीन भालू एक पिंजरे में कैद हुए थे। वहीं, बीते सोमवार को भालू ने बड़ोग पंचायत के पुनन गांव में एक ग्रामीण जालमी राम के दो मंजिला घर में उत्पात मचाकर घर के दरवाजे और खिड़कियों को तोड़ डाला था। बीती शनिवार रात करीब 10:30 बजे भालू दो छोटे बच्चों के साथ नीरथ पंचायत के शरण गांव में आ धमका। ग्रामीणों ने गांव के आसपास एक बड़े भालू के साथ उसके दो छोटे बच्चे घूमते हुए देखे। रिहायशी इलाके में घुसे भालू ने बालानंद के घर के पास से एक छोटा पालतू पशु उठा लिया। इससे पहले भी यह भालू डोई गांव में देखा गया है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी है।
लोगों की सुरक्षा का किया जाए बंदोबस्त
ग्रामीण राजेश ठाकुर, मंजू देवी, लायक राम, कीर्ता देवी सहित अन्य ने कहा कि यह भालू पहले डोई और शरण गांव के आसपास दिखाई दे चुका है। रिहायशी इलाके में जंगली भालू की दस्तक से ग्रामीणों में डर का माहौल है। ग्रामीणों को अपने खेत और जंगल की ओर जाना मुश्किल हो गया है। ग्रामीण अपने बगीचों में भी जाने से डर रहे हैं। उन्होंने वन विभाग से भालू और उसके बच्चों से निजात दिलाने, उन्हें पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और लोगों की सुरक्षा को देखते हुए उचित बंदोबस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन


भालू को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरा स्थापित किया जाएगा। ग्रामीण जंगल और खेतों की ओर अकेले न जाएं। ग्रामीण समूहों में ही चलें। भालू के दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचित करें। वन विभाग की टीम मौके पर जाकर जायजा ले रही है।---गुरहर्ष सिंह, वन मंडल अधिकारी रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article