फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   bear attacked two youngster in bharanu shilli nerwa

भराणू के शिल्ली में भालू ने दो युवकों को किया लहूलुहान

Mon, 13 Sep 2021 10:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
नेरवा (रोहडू़)। ग्राम पंचायत भराणू के शिल्ला-नावी वन क्षेत्र में सूखी लकड़ियां लेने जा रहे दो युवकों को भालू ने हमला कर लहूलुहान कर दिया। दोनों युवकों को नेरवा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कृष्णलाल (30) पुत्र लायक राम निवासी मूढोचली डाकघर भराणू और रोहित (25) पुत्र कली राम, गांव टिपरोग, डाकघर भराणू, तहसील नेरवा लकड़ी लेने समीप के जंगल में गए थे। दोनों जब जंगल में पहुंचे तो यहां तीन भालुओं ने हमला कर दिया। भालुओं के हमले से दोनों युवक लहूलुहान होकर बुरी तरह घायल हो गए। युवकों ने बड़ी मुश्किल से भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना परिजनों को दी। युवकों के परिजनों और ग्रामीणों ने घायल युवकों को नेरवा अस्पताल पहुंचाया। नेरवा अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है। परिजनों ने मामले की सूचना वन विभाग को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम चौपाल चेत सिंह ने बताया कि दो युवकों पर भालुओं के हमले की सूचना मिली है। वन विभाग से इस मामले में रिपोर्ट मांगी गई है। डीएसपी चौपाल राजकुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की सूचना वन विभाग को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed