फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   bdc president election

Rampur Bushahar News: हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद ललिता पंचारस बनीं कल्पा बीडीसी अध्यक्ष

Sat, 27 Jan 2024 06:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jan 2024 06:18 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष बनने के बाद रैली निकाल कर मनाया जश्न
विज्ञापन


किन्नौर में हुई लोकतंत्र की हत्या : सूरत

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर के कल्पा ब्लॉक की बीडीसी अध्यक्ष की हॉट सीट पर कांग्रेस ने तीन वर्ष बाद शनिवार को कब्जा कर लिया। तीन वर्ष बाद कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार ललिता पंचारस की बीडीसी कल्पा अध्यक्ष पद पर ताजपोशी हुई है। कांग्रेस की ओर से अविश्वास प्रस्ताव लाने के बाद पंचायतीराज चुनावों में सापनी बीडीसी वार्ड से चुनाव लड़ी भाजपा समर्थित उम्मीदवार रेशमा नेगी ने हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद अब कांग्रेस को समर्थन दिया, जिससे कांग्रेस ने कल्पा ब्लॉक के बीडीसी अध्यक्ष पर अपना कब्जा जमा लिया है, जबकि रेशमा नेगी को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
शनिवार को कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद कांग्रेस समर्थित पदाधिकारियों की तैनाती पर रैली निकाली और खुशी जताई।
विज्ञापन


विदित हो कि पंचायतीराज चुनावों में रेशमा नेगी ने सापनी वार्ड से भाजपा समर्थित उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी और कल्पा वार्ड से भाजपा समर्थित उम्मीदवार गंगा राम अध्यक्ष बने थे। उस समय भाजपा ने रेशमा नेगी को ढाई वर्ष बाद अध्यक्ष पद पर नियुक्त करने का आश्वासन दिया था, लेकिन तीन वर्ष बाद रेशमा नेगी को अध्यक्ष पद न मिलने पर रेशमा नेगी ने कांग्रेस को समर्थन देने के बाद कांग्रेस ने उन्हें उपाध्यक्ष बनाया है। कल्पा बीडीसी के कुल 15 वार्ड में से आठ में कांग्रेस और सात में भाजपा समर्थित बीडीसी सदस्य हैं। नव नियुक्त अध्यक्ष ललिता पंचारस ने कहा कि अध्यक्ष बनने के बाद वह कल्पा ब्लॉक के विकास के लिए दिनरात कार्य करेंगी। जो विश्वास संगठन और सरकार ने दिखाया है, उसे बनाए रखने का कार्य किया जाएगा। अध्यक्ष पद पर तैनाती के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, किन्नौर कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी और महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज नेगी का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवनियुक्त उपाध्यक्ष एवं स्वयं को आजाद उम्मीदवार बताते हुए रेशमा नेगी ने पूर्व बीडीसी अध्यक्ष गंगा राम और भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि अध्यक्ष पद को बचाने के लिए खरीद फरोख्त और प्रलोभन दिए गए, लेकिन उन्होंने बिना किसी दबाव और प्रलोभन के कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन दिया है।

बॉक्स

धनबल और नौकरी बचाओ की राजनीति कर कांग्रेस ने हथियाई कुर्सी : गंगा राम

पूर्व बीडीसी अध्यक्ष गंगा राम ने कहा कि कांग्रेस ने खरीद फरोख्त और नौकरी बचाओ की राजनीति कर धन बल का प्रयोग कर बीडीसी अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा किया है। उन्होंने ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के कुछ कर्मचारियों, नवनियुक्त बीडीसी अध्यक्ष ललिता पंचारस पर नवनियुक्त उपाध्यक्ष के पति ग्राम रोजगार सेवक को डराने धमकाने की राजनीति को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।


अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश प्रभारी सूरत नेगी कहा कि आज किन्नौर जिले में लोकतंत्र की हत्या हुई है। 2020 में किन्नौर जिले में लोकतांत्रिक रूप से पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव हुए थे, तो किन्नौर जिले में जिला परिषद, बीडीसी प्रधान, उपप्रधान की सीटों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों का सूपड़ा साफ हुआ था, लेकिन आज सत्ता में आने के बाद कांग्रेस ने भाजपा समर्थित बीडीसी सदस्य के पति को भ्रष्टाचार के आरोप में फंसाने की धमकी देकर कांग्रेस समर्थित बीडीसी को वोट देने के लिए दबाव बनाया जो लोकतंत्र की हत्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed