फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   BDC election was postponed again

दोबारा टल गया आनी बीडीसी का चुनाव

Fri, 05 Feb 2021 10:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
BDC election was postponed again
BDC election was postponed again
आनी (कुल्लू)। आनी विस क्षेत्र की आनी पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का चुनाव भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के बॉयकाट के चलते शुक्रवार को भी नहीं हो पाया। इसके बाद रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम चेत सिंह ने सभी सदस्यों को शनिवार दोपहर दो बजे तक बहुमत साबित करने का समय दिया है।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि 28 जनवरी को शपथ ग्रहण समारोह के बाद सभी सदस्यों को दो तिहाई बहुमत साबित करने के लिए सवा चार बजे का समय दिया गया था लेकिन, किसी भी सदस्य के बैठक में उपस्थित न होने के कारण 5 फरवरी का दिन तय हुआ था। शुक्रवार को केवल आठ ही सदस्य उपस्थित हो सके। अब शनिवार का दिन को बहुमत साबित करने के लिए दिया गया है। फैसला लिया गया कि शनिवार को चाहे 15 पंचायत समिति सदस्यों में से आठ ही मौजूद रहेंगे, तब भी चुनाव करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में अगर कोई सदस्य अनुपस्थित रहेगा तो उसकी सदस्यता रद्द कर दी जाएगी। वहीं, भाजपा समर्थित सदस्यों के बॉयकाट करने के बाद पंचायत समिति सभागार के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और कॉमरेडों का आरोप है कि प्रशासन जानबूझ कर अगली तारीख दे रहा है। भाजपा और कांग्रेस पंचायत समिति में अपनी पकड़ बनाने के लिए दिन-रात एक कर रही है। अब देखना होगा कि भाजपा अपनी साख बचाएगी या कांग्रेस समिति में सेंध मारने में कामयाब रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed