{"_id":"6882231d981ec5606d042936","slug":"basa-meat-is-being-sold-in-rohru-meat-market-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-140023-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रोहड़ू मीट मार्केट में बिक रहा बासा मीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रोहड़ू मीट मार्केट में बिक रहा बासा मीट
विज्ञापन
पशुपालन विभाग ने औचक निरीक्षण कर 100 किलो बासा मांस किया नष्ट
रोहड़ू। मीट मार्केट रोहड़ू में विक्रेता बासा मांस बेच रहे हैं। लोगों के सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। वीरवार को वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ.मोहिंद्र सिंह ठाकुर की अगुवाई में पशुपालन विभाग की टीम ने मीट व चिकन मार्किट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान भारी अनियमितताएं सामने आईं। निरीक्षण में पाया कि कई दुकानों में गुणवत्ता युक्त मीट नहीं बिक रहा था। लोगों को बासा मीट बेचा जा रहा था, जो मनुष्य के खाने लायक नहीं था। पशुपालन पालन विभाग ने करीब 100 किलो मीट और चिकन को मौके पर ही नष्ट किया। वहीं, कई दुकानदार बिना लाइसेंस के मीट बेच कर रहे थे और दुकानों में साफ-सफाई की स्थिति भी खराब थी। टीम ने स्लाटर हाउस का भी निरीक्षण किया। दुकानदार खुले में मीट बेच रहे थे। मांस को रखने के लिए कोई भी उचित प्रबंध नहीं था। वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. मोहिंद्र सिंह ठाकुर ने मौके पर खराब मीट को नष्ट करवाया। एसडीएम राेहड़ू धर्मेश रमोत्रा ने बताया कि मीट मार्केेट का निरीक्षण करने के निर्देश पशु चिकित्सकों को दिए गए थे। इसके बाद वीरवार को निरीक्षण किया गया। मीट विक्रेता नियमों को ताक पर रखकर मीट बेच रहे थे। दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई है कि भविष्य में ऐसी लापरवाही पाई गई तो भारी जुर्माना लगाया जाएगा। दुकानों को सील किया जाएगा। संवाद