फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   balber verma win third time from chopal

Rampur Bushahar News: बलबीर वर्मा ने लगाई जीत की हैट्रिक, मंगलेट ने बिगाड़े समीकरण

Thu, 08 Dec 2022 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
balber verma win third time from chopal
चौपाल में जीत के बाद सर्मथकों के साथ विधाक बलबीर वर्मा - फोटो : RAMPUR-HP
चौपाल (रोहडू) विधानसभा क्षेत्र चौपाल से भाजपा प्रत्याशी बलबीर वर्मा बलबीर वर्मा ने तीसरी बार जीतकर हैट्रिक लगाई है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी रजनीश कीमटा को हराया है। बलबीर वर्मा जिला शिमला से भाजपा के अकेले प्रत्याशी हैं, जिन्होंने जीत दर्ज की है।
विज्ञापन

इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी बलबीर वर्मा, कांग्रेस प्रत्याशी रजनीश कीमटा, बहुजन समाज पार्टी के भगत लाल, आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी उदय सिंघटा, आजाद प्रत्याशी अशोक शर्मा और कांग्रेस पार्टी के बागी उम्मीदवार पूर्व विधायक डॉ. सुभाष मंगलेट बतौर आजाद उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। भाजपा प्रत्याशी बलबीर सिंह वर्मा को 25,873 मत, कांग्रेस प्रत्याशी रजनीश कीमटा को 20,840 को मत मिले। बसपा प्रत्याशी भगत लाल को 382 मत, आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी उदय सिंघटा को 413 मत और आजाद प्रत्याशी डॉ. सुभाष मंगलेट को 13,706 मत मिले।
विज्ञापन

इसके अलावा आजाद प्रत्याशी अशोक कुमार को 463 मत मिले। विस क्षेत्र में 550 ने नोटा दबाया। चुनाव में भाजपा प्रत्याशी बलबीर वर्मा 5,033 मतों से जीत हासिल की। इससे पूर्व वर्ष 2012 में बलबीर वर्मा मात्र 647 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी से विजयी हुए थे जबकि वर्ष 2017 में 4,587 मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी। विधानसभा क्षेत्र चौपाल के मतदाता वर्ष 1989 के बाद पहली बार वर्ष 2017 के चुनाव में सता पक्ष के साथ चले थे और भाजपा विधायक बलबीर सिंह वर्मा को जिताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व 1989 में भाजपा की सरकार बनी थी और चौपाल से भी भाजपा प्रत्याशी डॉ. राधारमण शास्त्री चुनाव जीते थे। वर्ष 1993 में राजा योगेंद्र चंद्र बतौर आजाद प्रत्याशी जीते थे और सरकार कांग्रेस की बनी थी। 1998 में कांग्रेस टिकट पर राजा योगेंद्र चंद्र जीते थे और सरकार भाजपा की बनी थी। वर्ष 2003 में डॉ. सुभाष मंगलेट आजाद उम्मीदवार जीते थे और सरकार कांग्रेस की बनी थी। वर्ष 2007 में डॉ. सुभाष मंगलेट कांग्रेस के टिकट पर जीते थे और सरकार भाजपा की बनी थी। वर्ष 2012 में कांग्रेस की सरकार बनी थी और चौपाल से निर्दलीय बलबीर वर्मा जीते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed