फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Bailey bridge will soon be built in Dharopa: Manmohan

ढरोपा में जल्द बनेगा बेली ब्रिज : मनमोहन

Mon, 05 Aug 2024 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
पुल बहने से स्कूली बच्चों, आधा दर्जन पंचायतों के ग्रामीणों को झेलनी पड़ रही परेशानी
विज्ञापन


पुल के बाढ़ की चपेट में आने के बाद यातायात ठप
खतरे के साये में झूले में सफर करने को मजबूर लोग

संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)। बादल फटने के बाद कुर्पण खड्ड में आई बाढ़ ने तबाही मचाई है। ढरोपा सहित कई स्थानों पर पुल को बाढ़ बहा कर ले गई और क्षेत्र के लोगों को आवाजाही करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि ढरोपा में बेली ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है और जल्द बनकर तैयार हो जाएगा।

पंचायत गड़ेज के प्रधान दारा सिंह कायथ का कहना है कि ढरोपा में कुर्पण खड्ड में बड़ी कठिनाई के साथ लोगों को झूले से पार होना पड़ रहा है। वहीं पंचायत क्षेत्र में कुर्पण खड्ड को कई जगह पार करना बेहद मुश्किल हो गया है। इसके चलते ओचवा, पोखनी, कुकु, तीरमीधार और कलोग जैसे कई गांवों के बच्चे निरमंड स्कूल और कॉलेज नहीं पहुंच पा रहे हैं। कुर्पण खड्ड के ऊपर ढरोपा में लगे पुल से आधा दर्जन से ज्यादा पंचायतें गड़ेज, देहरा, नित्थर, दूराह, लोट, पलेही, शिल्ली और कुठेड़ पंचायतों के हजारों लोगों का आना-जाना है, लेकिन पुल बाढ़ की भेंट चढ़ गया है और आवाजाही करने में परेशानी पेश आ रही है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से जल्द से जल्द पुल लगाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


उधर, एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने कहा कि केदस वाला पुल सरकार ने ठेके पर दिया है। बागीपुल वाली टीम ही ढरोपा में कुर्पण खड्ड पर बेली ब्रिज लगाएगी। 10 अगस्त को केदस और 20 अगस्त तक ढरोपा में बेली ब्रिज लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed