फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Bagipul to Baga Sarahan road will be rejuvenated with Rs 1.32 crore.

Rampur Bushahar News: बागीपुल से बागा सराहन सड़क का 1.32 करोड़ से होगा कायाकल्प

Sun, 07 Dec 2025 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Bagipul to Baga Sarahan road will be rejuvenated with Rs 1.32 crore.
खस्ताहाल बागीपुल-बागा सराहन सड़क की जल्द सुधरेगी हालत। संवाद
लोक निर्माण विभाग ने शुरू की टेंडर प्रक्रिया, जल्द शुरू होगा कार्य
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

निरमंड(कुल्लू)। वर्ष 2023 और 2024 में आपदा से क्षतिग्रस्त हुई बागीपुल-बागा सराहन सड़क का जल्द ही कायाकल्प होगा। निरमंड उपमंडल की दो दुर्गम पंचायतों चायल और बागा सराहन के हजारों लोगों को जल्द बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। लोक निर्माण विभाग 1.32 करोड़ रुपये की लागत से सड़क के 10 किलोमीटर लंबे हिस्से की हालत सुधारेगा। इन दिनों विभाग टेंडर प्रक्रिया में जुटा है। खस्ताहाल सड़क सुधरने से क्षेत्र के किसानों- बागवानों और दुग्ध उत्पादकों को भी राहत मिलेगी। वर्ष 2023 और 2024 में बरसात के दौरान इस सड़क को भारी क्षति पहुंची है। इस सड़क पर रोजाना हजारों ग्रामीण परेशानी झेल रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी क्षेत्र के सेब उत्पादकों को पेश आ रही है। ग्रामीणों को उपमंडल मुख्यालय पहुंचने में भी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। इस सड़क पर जगह-जगह गड्ढ ही गड्ढे हैं, जबकि कई स्थानों पर डंगे ढहने से ग्रामीण खतरों के साये में सफर कर रहे हैं। ग्रामीणों ने सड़क की हालत न सुधारने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी थी। क्षेत्र के लोग लंबे समय से सड़क की हालत सुधारने की मांग उठा रहे थे, जो अब पूरी हो गई है। प्रदेश सरकार ने इस सड़क की हालत सुधारने के लिए करीब 1.32 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है।



बागीपुल-बागा सराहन सडक़ की जल्द ही हालत सुधारी जाएगी। करीब 1.32 करोड़ रुपये की लागत से सड़क को दुरुस्त किया जाएगा। इन दिनों टेंडर प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही सड़क सुधारने का कार्य शुरू होगा। --राकेश नेगी, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग निरमंड

खस्ताहाल बागीपुल-बागा सराहन सड़क की जल्द सुधरेगी हालत। संवाद

खस्ताहाल बागीपुल-बागा सराहन सड़क की जल्द सुधरेगी हालत। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article