फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Bagipul-Baga Sarahan road will be rejuvenated with Rs 1.32 crore

Rampur Bushahar News: बागीपुल-बागा सराहन सड़क का 1.32 करोड़ से होगा कायाकल्प

Tue, 24 Feb 2026 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Bagipul-Baga Sarahan road will be rejuvenated with Rs 1.32 crore
बागीपुल-बागा सराहन सडक़ का विस्तारीकरण कार्य शुरू। संवाद।
सड़क के तीन किलोमीटर हिस्से के चौड़ीकरण का कार्य शुरू, डंगों का होगा निर्माण
विज्ञापन


हजारों किसानों-बागवानों समेत पर्यटकों को मिलेगा सुहाना सफर

संवाद न्यूज एजेंसी

निरमंड (कुल्लू)। बागीपुल-सराहन सड़क का जल्द ही कायाकल्प होगा। इस पर 1.32 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस सड़क को चौड़ा किया जाएगा और डंगों का निर्माण किया जाएगा। इससे किसानों-बागवानों बड़ी राहत मिलेगी। देश-प्रदेश से प्रमुख पर्यटन स्थल बागा सराहन की खूबसूरत वादियों को निहारने पहुंचने वाले पर्यटकों को भी सुहाना सफर मिलेगा।इन दिनों लोक निर्माण विभाग निरमंड डिविजन की बागीपुल-बागा सराहन सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू हो चुका है। ठेकेदार ने सड़क को चौड़ा करने का कार्य भी शुरू कर दिया है। ऐसे में बागा सराहन पंचायत के ग्रामीणों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। किसानों-बागवानों को भी सेब समेत नकदी फसलें मंडियों तक पहुंचाने में परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। इसके अलावा प्रमुख पर्यटन स्थल बागा सराहन पहुंचने वाले पर्यटकों को भी बेहतर सड़क का लाभ मिलेगा। तंग मार्ग और खस्ताहाल सड़क होने से किसानों-बागवानों, ग्रामीणों और मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अब सड़क के कायाकल्प का काम शुरू होने से राहत मिली है।


बागीपुल से बागा सराहन सड़क के तीन किलोमीटर हिस्से का 1.32 करोड़ की लागत से कायाकल्प किया जाएगा। अभी तीन किलोमीटर तक के लिए बजट मिला है और चरणबद्ध तरीके से आगे भी चौड़ीकरण के लिए बजट आएगा। जैसे ही बजट विभाग को मिलता रहेगा, कार्य को तुरंत शुरू किया जाएगा। - आनंद शर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग निरमंड
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article