{"_id":"6a3694dcf4b354724f0857d9","slug":"bad-water-supply-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-162883-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कोयल गांव में मटमैला पानी पीने को ग्रामीण मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कोयल गांव में मटमैला पानी पीने को ग्रामीण मजबूर
विज्ञापन
जल शक्ति विभाग की कार्यशैली को लेकर ग्रामीणों ने उठाए सवाल
जनता के स्वास्थ्य के साथ किया जा रहा खिलवाड़ : तारा सिंह
प्रशासन को पत्राचार के बाद भी नहीं हो पाया स्थायी समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर उपतहसील की गड़ेज पंचायत के कोयल गांव के बाशिंदे मटमैला पानी पीने को मजबूर हैं। पेयजल आपूर्ति में गंदा पानी आ रहा है, जिससे जनता की परेशानियां बढ़ गई हैं।
गड़ेज पंचायत के पूर्व प्रधान तारा सिंह कायथ ने कहा कि कोयल गांव को जल शक्ति विभाग सब डिवीजन नित्थर की ओर से मटमैला और नाले के पानी की आपूर्ति दी जा रही है। यहां के कर्मचारी कुंभकर्ण की नींद सोए हुए हैं। जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जबकि सरकार की ओर से गांव कोयल में फिल्टर टैंक भी बनाए गए हैं, जो पानी के लिए तरस रहे हैं। कहा कि कर्मचारी सीधे मुंह बात करने को राजी नहीं है। पहले भी प्रशासन को पत्राचार के माध्यम से पेयजल के विषय में बात की, लेकिन अभी तक इसका कोई भी स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने सरकार से मांग उठाई है कि शीघ्र समस्या का समाधान किया जाए और ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल मुहैया करवाया जाए।
उधर, जल शक्ति विभाग नित्थर के सहायक अभियंता कैलाश भारद्वाज का कहना है कि बारिश की वजह से पानी गंदा आया था, जिसे बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि जनता की जो समस्या आती है, उसको तुरंत दुरुस्त करें, ताकि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।