फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   bad road

चौरा से पोवारी तक सफर खतरों से खाली नहीं

Sun, 27 Dec 2020 10:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
bad road
गड्ढों में बदला 60 किमी नेशनल हाईवे पांच। - फोटो : RAMPUR-HP
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिले के प्रवेशद्वार चौरा से लेकर पोवारी तक नेशनल हाईवे पांच जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो चुका है। लंबे समय से करीब 60 किलोमीटर एनएच की हालत खस्ता बनी हुई है। इसके चलते जिले के हजारों लोग हिचकोले खाते हुए सफर करने को मजबूर हैं। हजारों की आबादी जान जोखिम में डालकर सफर कर रही है। बावजूद इसके प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और नेशनल हाईवे प्राधिकरण मार्ग की दशा सुधारने में नाकाम साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि किन्नौर जिले के कल्पा, पूह और निचार खंड की हजारों की आबादी बीते लंबे समय से खस्ताहाल एनएच पर सफर कर रही है। जिले के लोगों को जिला मुख्यालय रिकांगपिओ उपचार सहित अन्य कार्यों से रोजाना पहुंचना पड़ता है। ऐसे में एनएच की खस्ता हालत से लोगों में रोष है। बदहाल सड़क पर सबसे अधिक परेशानियां रिकांगपिओ, रामपुर और शिमला जाने वाले मरीजों को पेश आ रही हैं। पंचायत प्रधान पूह सुमन साना, उपप्रधान सुशील साना, उपप्रधान कल्पा राजकुमार नेगी, उपप्रधान सुंगरा राकेश, नील प्रदीप नेगी, दीपक नेगी, दिव्या नेगी, अरुण नेगी, महेंद्र सिंह नेगी, कुलदीप नेगी, सुरजीत नेगी, दोरजे नेगी, किशोरी नेगी, विक्रम सिंह नेगी, राजकमल नेगी सहित अन्य लोगों ने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और एनएच प्राधिकरण से एनएच की हालत में सुधार करने की मांग की है। उन्होंने गड्ढों में बदले एनएच को पत्थर और मिट्टी भर कर तुरंत राहत देने और आगामी वर्किंग सीजन में सड़क को पूरी तरह दुरुस्त करने की मांग की है। उधर, नेशनल हाईवे प्राधिकरण की कनिष्ठ अभियंता दिव्या मेहता ने बताया कि एनएच की हालत सुधारने को लेकर प्राधिकरण गंभीर है। सर्दियों के कारण सड़क की मैटलिंग संभव नहीं है। लोगों की समस्याओं को देखते हुए जल्द गड्ढों को भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed