फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Bad condition of roads, Rampur Bushahr, PWD, preparations for apple season

Rampur Bushahar News: सड़कों की खराब हालत पर रखी बैठक से पीडब्ल्यूडी के अधिकारी नदारद, बागवानों में रोष

Fri, 28 Jun 2024 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Bad condition of roads, Rampur Bushahr, PWD, preparations for apple season
रामपुर की खस्ताहाल सडक़ों पर कैसे मंडी पहुंचेगा करोड़ों रुपये का सेब। संवाद
बैठक में सेब सीजन की तैयारियों और सड़कों के मरम्मत कार्यों पर होनी थी चर्चा
विज्ञापन

मानसून और सेब सीजन को लेकर लोक निर्माण विभाग बैठा आंखें मूंदे, नहीं सुधरी सड़कों की हालत तो बागवान करेंगे चक्का जाम : कायथ
तिलक राज कायथ
रामपुर बुशहर। जिला शिमला का रामपुर उपमंडल सेब उत्पादक क्षेत्रों में शुमार है। यहां से हर वर्ष 25 से 30 लाख सेब की पेटियां प्रदेश और देश की विभिन्न मंडियों में जाती हैं। हर वर्ष बागवानों को सबसे अधिक मार खस्ताहालत सड़कों के कारण पड़ती है, जो आज भी बरकरार है। शुक्रवार को रामपुर उपमंडलाधिकारी की अध्यक्षता में मानसून और सेब सीजन के चलते सड़कों की बदतर हालत सुधारने पर चर्चा होनी थी, लेकिन लोक निर्माण विभाग के अधिकारी बैठक से नदारद दिखे, जो विभाग की लापरवाही को साफ-साफ दर्शा गया। गौर हो कि रामपुर उपमंडल के ननखड़ी, 15/20, 12/20 सहित समूचे उपमंडल में सेब उत्पादन होता है। हर वर्ष करोड़ों का सेब उत्पादन तो होता है, लेकिन सेब सीजन में खस्ताहल सड़कें बागवानों के लिए समस्या बन जाती हैं। करोड़ों की फसल मंडी पहुंचाना बागवानों के लिए चुनौती बन जाता है। सड़कों का यही हाल इस साल भी है। उपमंडल की अधिकतर सड़कें बदहाली के आंसू बहा रही हैं। एक ओर जहां खस्ताहाल सड़कों पर वाहन चालक आने से मना करते हैं। दूसरी ओर यदि कोई सेब ढुलाई करता भी है, तो बागवानों को इसके बदले खासी आर्थिक चपत लगती है। वर्षों पुरानी समस्या इस वर्ष भी जस की तस बनी हुई है। शुक्रवार को मानसून और सेब सीजन को लेकर बैठक में बागवानों और ट्रक ऑपरेटर यूनियन के पदाधिकारियों ने उपमंडल की सराहन, 15/20 नरैंण बाहली, ननखड़ी, 12/20, दरकाली, पेई शिंगराल, रत्नपुर शाह, नानण, शाहधार, राई खड्डए, थड़ा, कूट और क्याव सड़कों की समस्या को बैठक में रखा, लेकिन सेब सीजन के लिए अहम सड़कों की हालत सुधारने वाले लोक निर्माण विभाग का कोई अधिकारी बैठक में नहीं पहुंचा। इससे सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोक निर्माण विभाग बागवानों की समस्याओं को लेकर कितना गंभीर है। हालांकि, एसडीएम निशांत तोमर ने लोक निर्माण विभाग को फटकार लगाते हुए सेब सीजन के मद्देनजर सड़कों की हालत सुधारने को कहा।

विभाग के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा
उपमंडल की अधिकतर सड़कों की हालत बीते कई वर्षों से दयनीय बनी हुई है। बार-बार सड़कें सुधारने की मांग के बाद भी लोक निर्माण विभाग मूकदर्शक बना हुआ है। यदि सड़कों की हालत नहीं सुधरी, तो आने वाले दिनों में बागवान चक्का जाम करने को मजबूर होंगे। लोक निर्माण विभाग की लापरवाही पर आने वाले दिनों में मोर्चा खोलेगा। -अविनाश कायथ, अध्यक्ष बागवान यूनियन
विज्ञापन


रामपुर की खस्ताहाल सडक़ों पर कैसे मंडी पहुंचेगा करोड़ों रुपये का सेब। संवाद

रामपुर की खस्ताहाल सडक़ों पर कैसे मंडी पहुंचेगा करोड़ों रुपये का सेब। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article