फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   BA Final Year Dominates Sports Competition

Rampur Bushahar News: खेल प्रतियोगिता में बीए फाइनल ईयर का दबदबा

Sun, 30 Aug 2026 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
BA Final Year Dominates Sports Competition
सरस्वतीनगर काॅलेज में मेगा स्पोर्ट्स फेस्टिवल में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद
एलबीएस कॉलेज में मेगा स्पोर्ट्स फेस्टिवल का समापन, 300 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय सरस्वतीनगर में शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित मेगा स्पोर्ट्स फेस्टिवल-2026 संपन्न हो गया। एक सप्ताह तक चले फेस्टिवल में खेल प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय के करीब 300 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
फेस्टिवल का शुभारंभ एसडीएम जुब्बल गुरमीत सिंह नेगी ने किया, जबकि समापन समारोह में प्राचार्या डॉ. पूनम मेहता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। मेगा क्रिकेट फाइनल में बीए फाइनल ईयर की टीम ने खिताब अपने नाम किया। टेबल टेनिस में भी बीए फाइनल ईयर की टीम विजेता रही। लड़कों की वॉलीबाल में बीए फाइनल ईयर की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि लड़कियों की वॉलीबाल स्पर्धा में जुब्बल हॉस्टल की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

समापन समारोह में प्राचार्या डॉ. पूनम मेहता ने विजेता और प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में उच्च स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed