फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   B Mata festival concludes with devotion and joy

Rampur Bushahar News: लोकगीतों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की मधुर धुनों के बीच निकाली माता की शोभायात्रा

Mon, 01 Jun 2026 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
B Mata festival concludes with devotion and joy
आनी के तुमन गांव में ग्रामीण महिलाएं बी माता विसर्जन करते हुए। संवाद
बी माता पर्व का श्रद्धा और उल्लास के साथ समापन
विज्ञापन

महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सजधज कर किया बी माता का विसर्जन
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी क्षेत्र में मनाए जाने वाले पारंपरिक बी माता पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। 16 दिन तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन के अंतिम दिन सुहागिन महिलाओं और श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद बी माता की प्रतिमा का पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार विसर्जन किया। विसर्जन से पहले श्रद्धालुओं ने माता की विशेष पूजा कर फल, फूल, सिंदूर और नैवेद्य अर्पित किए। इसके बाद भजनों, लोकगीतों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की मधुर धुनों के बीच माता की शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में महिलाओं ने पारंपरिक परिधान धारण कर माता के जयकारे लगाए और विदाई के लोकगीत गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान माता से पूजा-पाठ में हुई किसी भी त्रुटि के लिए क्षमा याचना की गई और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की गई। इसके बाद माता की प्रतिमा का पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ निकटवर्ती जलाशय में विसर्जन किया गया। पूजन सामग्री और अन्य धार्मिक सामग्री का भी परंपरा के अनुसार विसर्जन किया गया। बी माता पर्व आनी क्षेत्र के कराणा, थबोली, रिवाड़ी, ठोगी, शमेशा, जलोड़ी बटाला, ओलवा, रों, चोपल, गुहान सहित आसपास के गांव तुमन, कनेऊग, चखाना और बखोन में विशेष उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दौरान महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में माता की पूजा करती हैं। परिवार और समाज की खुशहाली की कामना करती हैं। समापन पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। बी माता रानी के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भावपूर्ण विदाई देते हुए माता रानी से अगले वर्ष पुनः आगमन और सभी पर अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article