फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Ayurvedic hospital awaits inauguration for 15 months

Rampur Bushahar News: उद्घाटन के 15 महीने बाद भी आयुर्वेदिक अस्पताल को सुविधाओं का इंतजार

Tue, 24 Feb 2026 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Ayurvedic hospital awaits inauguration for 15 months
सुविधाओं के अभाव में उद्घाटन में बाद आयुर्वेदिक अस्पताल रोहडू का भवन। संवाद
ग्राउंड रिपोर्ट
विज्ञापन

. सीवरेज कनेक्शन तक नहीं जुड़ा, पंचकर्मा और टेस्ट की सुविधा भी नहीं
. करोड़ों से बनाया गया है पांच मंजिला अस्पताल

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। रोहड़ू का आयुर्वेदिक अस्पताल 15 महीने पहले उद्घाटन हो गया। स्टाफ भी मिला गया, लेकिन सुविधाएं पूरी नहीं होने के कारण उपचार शुरू नहीं हो पा रहे हैं। अव्यवस्था के बीच कैसे चिकित्स मरीजों का उपचार करें। अस्पताल को अभी तक सीवरेज की सुविधा से नहीं जोड़ा गया है। वहीं, पंचकर्मा तो दूर, लैब को चालू करने के लिए जरूरी सुविधा तक नहीं है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 30 नवंबर 2024 को इस पांच मंजिला भवन का उद्घाटन किया था, लेकिन आज तक अस्पताल बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा है। पंचकर्मा यूनिट के लिए भवन में पूर्ण प्रावधान किया गया, लेकिन विशेषज्ञों की नियुक्ति न होने से यह सेवा शुरू ही नहीं हो सकी। बिना सुविधा के यहां अभी प्रतिदिन केवल पांच से सात ओपीडी ही दर्ज हो रही हैं। लैब में कोई परीक्षण नहीं हो रहे हैं, जिससे मरीजों को निजी जांच केंद्रों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। ओपीडी का बड़ा हिस्सा वास्तविक उपचार के बजाय वाहन लाइसेंस और हथियार नवीनीकरण से जुड़े मेडिकल प्रमाणपत्रों तक सीमित है। अस्पताल की दुर्दशा का मामला साल पहले रोगी कल्याण समिति की बैठक में उठ चुका है। बैठक के बाद प्रबंधन की ओर से विभागीय उच्च अधिकारियों के संज्ञान में भी लाया गया था, लेकिन एक साल बीतने के बाद भी कोई ठोस प्रगति नहीं दिखी।

समिति की बैठक में फिर उठा मुद्दा
मंगलवार को शिकायत निवारण समिति की बैठक में मामला दोबारा प्रमुखता से उठाया गया। अभी फिर विधायक से केवल आश्वासन मिला है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यदि समय रहते विशेषज्ञों की तैनाती, लैब संचालन और सीवरेज व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की गई, तो करोड़ों रुपये से तैयार यह भवन केवल औपचारिकता बनकर रह जाएगा।
विज्ञापन

सीवरेज, पंचकर्मा और अन्य सुविधाओं के मामले को लेकर रोगी कल्याण समिति की बैठक में चर्चा के बाद उच्च अधिकारियों और संबंधित विभाग के ध्यान में पत्राचार के माध्यम से लाया गया। विशेषज्ञ का एक पद खाली है। सीवरेज अभी तक नहीं है, इसलिए पंचकर्मा जैसी सुविधा मरीजों को नहीं मिल पा रही। आज भी बैठक में इस मामले में विधायक के साथ चर्चा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाॅ. मोहिंद्र, उपमंडलीय आयुर्वेदक अधिकारी।

सीवरेज के लिए लोग अपनी भूमि में पाइप नहीं बिछाने दे रहे। विभाग यदि सीवरेज के लिए भूमि का एनओसी उपलब्ध करवाता है, तो अस्पताल के लिए तुरंत लाइन शुरू की जाएगी। इस मामले में जल शक्ति विभाग की ओर से कोई देरी नहीं रहेगी। ---जयवंत शर्मा, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग रोहड़ू।

सुविधाओं के अभाव में उद्घाटन में बाद आयुर्वेदिक अस्पताल रोहडू का भवन। संवाद

सुविधाओं के अभाव में उद्घाटन में बाद आयुर्वेदिक अस्पताल रोहडू का भवन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article