फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   awareness rally in nither

Rampur Bushahar News: पौष्टिक आहार के बारे में किया जागरूक

Sat, 26 Sep 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
नित्थर में पोषण माह के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर में शनिवार को पोषण माह के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी नित्थर के दिशा निर्देशानुसार कार्यक्रम हुआ। नित्थर पंचायत के प्रधान प्रवीण कुमार बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को में संतुलित, पौष्टिक आहार, बेहतर स्वास्थ्य और पोषण के महत्व के बारे में जागरूक करना रहा।

लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और पोषण संबंधी जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। शहीद डोला राम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नित्थर से मुख्य बाजार तक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में नित्थर सर्किल की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने भाग लिया। बाल विकास परियोजना अधिकारी नित्थर विपाशा भाटिया ने पोषण अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर नित्थर पंचायत के उपप्रधान कुक्कू ठाकुर, देहरा पंचायत की प्रधान अनीता और उपप्रधान ओम प्रकाश सहित वार्ड सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed