{"_id":"6aabcc3bd6feaf7acf07accc","slug":"awareness-programs-organized-at-anganwadi-centers-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-169970-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: आंगनबाड़ी केंद्रों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: आंगनबाड़ी केंद्रों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
रामपुर उपमंडल के रघुनाथ मोहल्ला और महावीर मोहल्ला में वीरवार को राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग और बाल विकास परियोजना रामपुर ने किया। कार्यक्रम की थीम हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी रही। कार्यक्रम में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर चंदर शर्मा और पर्यवेक्षक ज्वाला बलाई मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। ब्लॉक कोऑर्डिनेटर चंदर शर्मा ने सभी को आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को खेल-खेल में सीखने, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल, शिक्षा, संतुलित, पौष्टिक आहार, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जानकारी दी। आंगनबाड़ी केंद्रों में गर्म पक्का भोजन, आहार में विविधता और पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं, किशोरियों और अभिभावकों को उचित पोषण के महत्व बारे जागरूक किया। बच्चों के सर्वांगीण विकास में आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका और समुदाय की भागीदारी को बढ़ावा दिया गया। पर्यवेक्षक ज्वाला बलाई ने विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी।