फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   awareness camp in rampur

Rampur Bushahar News: आंगनबाड़ी सहायिकाओं को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

Tue, 01 Sep 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। महिला एवं बाल विकास विभाग ने मंगलवार को समिति हॉल रामपुर में जागरूकता शिविर लगाया। इसका उद्देश्य आंगनबाड़ी सहायिकाओं को उनके कर्तव्यों, जिम्मेदारियों और विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करना था। शिविर में बाल विकास परियोजना रामपुर के अंतर्गत कार्यरत करीब 100 आंगनबाड़ी सहायिकाओं ने भाग लिया। बाल विकास परियोजना अधिकारी शशि ठाकुर ने शिविर की अध्यक्षता की। उन्होंने सहायिकाओं को आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका और उनकी जिम्मेदारियों की जानकारी दी। बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र ग्रामीण स्तर पर महिलाओं और बच्चों तक सरकारी योजनाएं पहुंचाते हैं। उन्होंने सहायिकाओं से अपने दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया। ब्लॉक कोऑर्डिनेटर चंद्र शर्मा ने विभागीय योजनाओं और पात्र लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाने की जानकारी साझा की। उन्होंने महिलाओं, बच्चों और किशोरियों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं पर भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed