{"_id":"6a64a650095d629187071d9e","slug":"awareness-activity-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-165620-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ननखड़ी में महिलाओं ने भांग उखाड़ दिया नशामुक्त समाज निर्माण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ननखड़ी में महिलाओं ने भांग उखाड़ दिया नशामुक्त समाज निर्माण का संदेश
विज्ञापन
नशा मुक्त और सुरक्षित समाज के निर्माण में अपने भागीदारी करें सुनिश्चित : अभिषेक
संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। थाना ननखड़ी में भांग उखाड़ो अभियान चलाया गया। पंचायत प्रधान अभिषेक मेहता की अगुवाई में थाना ननखड़ी के 7 वार्ड में महिला मंडल, युवक मंडल और पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से नशा मुक्त अभियान चलाया। प्राकृतिक रूप से उगे भांग के पौधों को नष्ट कर नशामुक्त समाज निर्माण का संदेश दिया गया। अभिषेक मेहता ने कहा कि यह अभियान नशे के विरुद्ध हमारी सामूहिक जिम्मेदारी और जनभागीदारी का प्रतीक है। कहा कि नशे को मिलजुलकर नष्ट करें। नशा मुक्त समाज और सुरक्षित समाज के निर्माण में अपने भागीदारी सुनिश्चित करें।
इस मौके पर थाना प्रभारी ननखड़ी कुलदीप कुमार, उप प्रधान बहादुर सिंह, महिला मंडल अध्यक्ष लटेरी चनेरी शिवानी, महिला मंडल अध्यक्ष बाइनल आशा मेहता, महिला मंडल अध्यक्ष शोला रेखा देवी, महिला मंडल अध्यक्ष तनाश कौशल्या देवी और महिला मंडल अध्यक्ष शरण बिना देवी सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।