{"_id":"647231b6bbebd6eb110ffd44","slug":"aware-on-financial-management-in-dodrakwar-rampur-hp-news-c-19-1-165298-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: डोडराक्वार में वित्तीय प्रबंधन पर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: डोडराक्वार में वित्तीय प्रबंधन पर किया जागरूक
Sat, 27 May 2023 10:07 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Updated Sat, 27 May 2023 10:07 PM IST
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक के वित्तिय साक्षरता शिविर में डोडरा क्वार के युवक
रोहड़ू। भारतीय स्टेट बैंक की चिड़गांव शाखा ने डोडराक्वार में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया। इसमें ग्रामीणों को वित्तीय प्रबंधन के प्रति जागरूक किया। शाखा प्रबंधक दिग्विजय नागू ने लोगों से अपील की कि किसान क्रेडिट कार्ड योजना एवं पशुपालन क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ उठाने के लिए किसान आगे आएं।
उपस्थित जनसमूह को एटीएम, गूगल पे, भीम ऐप, फोन पे आदि डिजिटल माध्यमों से लेनदेन करने के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कहा कि डिजिटल माध्यम से लेनदेन करते समय सावधानी बरतें, अपना एटीएम का नंबर, पिन नंबर, आधार कार्ड नंबर, ओटीपी, सीवीवी नंबर किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करें।
उन्होंने डोडराक्वार में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा खोलने के लिए प्रारंभिक सर्वे एवं अन्य औपचारिकताएं शुरू की हैं। स्टेट बैंक के सहायक हेमराज ने शिक्षा ऋण, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना समेत बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं का लाभ आवश्यकता अनुसार, होशियारी, समझदारी और जिम्मेदारी से उठाने का आह्वान किया। इस दौरान बैंक की ओर से क्वार में रूपिन वैली युवक मंडल को खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन के तौर पर नकद राशि उपलब्ध करवाई। संवाद