फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   auto union election

देवी सिंह बुशैहरी के सिर सजा बुशैहर ऑटो यूनियन का खिताब

Sat, 05 Oct 2019 07:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
auto union election
बुशैहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन की नई कार्यकारिणी। - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। बुशैहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष का ताज देवी सिंह बुशैहरी के सिर सजा है। वहीं मस्त राम को फिर से महासचिव और मदन लाल को उप प्रधान की कमान मिली है। शनिवार को ऑटो ऑपरेटर यूनियन के चुनाव में 111 में से 94 सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग किया, वहीं 17 सदस्यों ने मतदान प्रक्रिया में भाग नहीं लिया।
विज्ञापन

शनिवार को खनेरी स्थित बुशैहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन के कार्यालय में प्रधान, महासचिव और उप प्रधान पद के लिए चुनाव हुए। सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर बाद चार बजे तक मतदान प्रक्रिया चलती रही। यूनियन के 111 सदस्यों में से 94 सदस्य ही मतदान करने को पहुंचे। पूर्व अधिकारी केडी कश्मीरी ने चुनाव प्रभारी के रूप में मतदान प्रक्रिया को संभाला। प्रधान के चुनाव में देवी सिंह बुशैहरी को 57 मत पड़े, वहीं उनके प्रतिद्वंदी गोपाल सिंह को 34 मत पड़े। महासचिव पद के प्रत्याशी मस्तराम 55 मत लेकर विजयी रहे, वहीं विपक्ष में खड़े टेक सिंह को 39 मत मिले। उप प्रधान पद के प्रत्याशी मदन लाल को 57 और लोकेंद्र को 37 मत मिले। यूनियन की नव नियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने यूनियन को भविष्य में मजबूत बनाने और समस्याओं का हल करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed