फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Auto fare in Rampur increased by 25 percent

रामपुर में ऑटो किराया बढ़ा, न्यूनतम और अधिकतम किराया दोगुना

Wed, 04 Nov 2020 10:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Auto fare in Rampur increased by 25 percent
रामपुर पुराना बस स्टैंड के पास खड़े ऑटो अब नए दाम पर लोगों को सेवाएं देंगे। - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। प्रशासन ने रामपुर में ऑटो के किराये बढ़ा दिए हैं। न्यूनतम किराया 5 से 10 और अधिकतम 10 से बीस रुपये किया गया है।
विज्ञापन

रामपुर में ऑटो चालकों की मनमानी पर लगाम लगाते हुए प्रशासन ने नई रेट लिस्ट जारी कर दी है। प्रशासन ने रामपुर और आसपास के क्षेत्रों के लिए 27 रूटों का किराया निर्धारित किया है। वर्ष 2011 के बाद रामपुर में ऑटो के किराए में वृद्धि हुई है। कोरोना संकट काल को देखते हुए ऑटो चालकों और लोगों को राहत देने के लिए प्रशासन ने किराये में करीब 25 प्रतिशत बढ़ोतरी को मंजूरी दी है।
गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के कारण मार्च के अंत से रामपुर में ऑटो चलाने पर प्रतिबंध लग गया था। इसके बाद अनलॉक होते ही ऑटो दौड़ने लगे। ऑटो यूनियन ने मनचाहे तरीके से किराए में बढ़ोतरी कर ली। पहले रामपुर से नोगली, डकोलढ़, चूहाबाग और खनेरी क्षेत्र का जहां प्रति सवारी 10 रुपये किराया लिया जा रहा था। अब 20 रुपये वसूले जाएंगे। वहीं रामपुर से झाकड़ी और दत्तनगर का बुकिंग रेट सबसे अधिक 200 रुपये रहेगा, जबकि यहां से प्रति यात्री 50 रुपये किराया लिया जाएगा। ब्रौ, जगाखाना और चाटी क्षेत्र के लिए केवल बुकिंग पर ही ऑटो चलेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को उपमंडलाधिकारी रामपुर सुरेंद्र मोहन ने ऑटो किराए की नई सूची जारी की। उन्होंने कहा कि एक ऑटो में एक समय केवल 3 सवारियां ही बैठ सकेंगी। दिसंबर से ऑटो चालकों को यात्रियों को टिकट देने होंगे। ये टिकट प्रति सवारी और बुकिंग के मुताबिक यात्रियों को देने होंगे। उन्होंने कहा कि यात्रियों को यदि ऑटो चालक से कोई समस्या हो तो वे बैठने से पहले ऑटो नंबर की जांच कर लें। ऑटो का सही नंबर होने पर ही शिकायतकर्ता की समस्या का हल हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed