फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   auto facility

बिना आरसी और डीएल के नहीं होने दिया जाएगा मतदान : गौतम

Thu, 03 Oct 2019 09:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 09:44 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। चुनाव से पहले बुशैहर ऑटो यूनियन दोफाड़ हो गई है। चुनाव पर विवाद खड़ा हो गया है। चुनावी प्रक्रिया से यूनियन के 65 सदस्यों को बाहर किए जाने पर मौजूदा अध्यक्ष ने मोर्चा खोल दिया है। वहीं, महासचिव ने साफ कर दिया है कि बिना पंजीकरण वाले इस चुनाव में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। पांच अक्तूबर को यूनियन के चुनाव होने हैं। इसके लिए दोनों धड़ों ने ताल ठोंक दी है। ये एक दूसरे पर मनमर्जी से चुनाव करवाने के आरोप लगा रहे हैं। यूनियन के अध्यक्ष देवी चंद गौतम ने दो टूक कहा कि चुनाव के दौरान जो आरसी और चालक लाइसेंस लेकर आएंगे, वे मतदान करेंगे। इधर, महासचिव मस्त राम ने कहा कि बिना पंजीकरण किसी को मतदान नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन

वर्तमान प्रधान देवी चंद गौतम ने कहा कि पांच अक्तूबर को यूनियन की नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव होंगे। मतदान के दिन सदस्यों के पास ऑटो की आरसी और ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य होगा। बिना आरसी और डीएल के मतदान करने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि रामपुर बुशैहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन में वर्तमान समय में 176 सदस्य हैं। मतदान करवाने के लिए तैयार की गई सूची में केवल 111 सदस्यों को ही शामिल किया गया है। 65 सदस्यों को मतदान से वंचित कर दिया गया है। कार्यकारिणी के कुछ लोग मनमर्जी से चुनाव करवा रहे हैं। जबकि सभी सदस्य यूनियन को फंड दे रहे हैं। इस हिसाब से उन्हें भी मतदान में भाग लेने दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

प्रधान देवी चंद गौतम, सदस्य राजेश कुमार, राम सिंह, किशोर शर्मा, अजय शर्मा, गोपाल सिंह, रविंद्र कुमार, लोकेंद्र सिंह और टेक सिंह सहित अन्य सदस्यों ने कहा कि जब सभी सदस्य यूनियन को फंड दे रहे हैं तो उन्हें भी चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
यूनियन के महासचिव मस्त राम ने बताया कि रजिस्ट्रेशन न करवाने वाले सदस्यों को मतदान में भाग नहीं लेने दिया जा रहा। प्रधान के लिए 3, उपप्रधान के लिए 2, महासचिव के लिए 2 सदस्यों ने आवेदन किया है। चुनाव करवाने संबंधी सभी औपचारिकताओं को लेकर 31 अगस्त को हुई बैठक में पास किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed