फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   ATM not working in Sarahan for last one year, people worried

Rampur Bushahar News: सराहन में एक वर्ष से एटीएम खराब, लोग परेशान

Thu, 20 Jun 2024 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
ATM not working in Sarahan for last one year, people worried
सराहन में एसबीआई के एटीएम में काफी लंबे समय से ताला जड़ा हुआ
पर्यटक और आम लोग झेल रहे परेशानी, देश-विदेश हजारों पर्यटक आते हैं सराहन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। प्रदेश के पर्यटन स्थल सराहन में एसबीआई का एटीएम खराब होने के कारण एक साल से बंद पड़ा हुआ है। एटीएम के बंद होने से पर्यटकों और आम लोगों को नकदी निकालने में काफी दिक्कतें पेश आ रही हैं। वहीं, को-ऑपरेटिव बैंक का एटीएम भी सुचारु रूप से नहीं चलता है। इस कारण पर्यटकों और आम लोगों को परेशानियों का समाना करना पड़ रहा है। सराहन में मां भीमाकाली मंदिर में हर वर्ष देश-विदेश से हजारों पर्यटक माता के दर्शन करने और घूमने आते हैं। गर्मी के सीजन में पर्यटकों की संख्या काफी ज्यादा बड़ जाती है। सराहन में एटीएम की सुविधा न मिलने से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं, स्थनीय दुकानदारों और आम लोगों को भी नकदी निकालने के लिए करीब सात किलोमीटर दूर बोंडा जाना पड़ रहा है। सराहन के नरेश कुमार, अशोक, ज्ञान चंद, अनुज, हरिओम और राजु का कहना है कि सराहन में एटीएम काफी समय से बंद पड़े हैं। इस कारण क्षेत्र के आम लोगों के अलावा पर्यटकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। को-ऑपरेटिव बैंक का एटीएम कभी चलता है कभी बंद रहता है तो कभी उसमें पैसे ही नहीं होते हैं।

को-ऑपरेटिव बैंक सराहन के शाखा प्रबंधक मंगल राम विमल ने बताया कि उनका एटीएम काफी समय से ठीक काम कर रहा है। एटीएम में कैश खत्म होने पर और रामपुर से कैश लाने के दौरान ही लोगों को कैश नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन


एसबीआई सराहन के शाखा प्रबंधक अखिलेश मीणा ने बताया कि एटीएम काफी ज्यादा खराब हो गया है। वो ठीक होने की परिस्थिति में नही है। सराहन में नया एटीएम लगाने के लिए प्रोसेस चल रहा है। मंदिर के साथ एक एक्सटेंशन प्वाॅइंट शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed