फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Assistance given to 12 daughters under Kanyadaan scheme

Rampur Bushahar News: कन्यादान योजना के तहत 12 बेटियों को दी सहायता

Fri, 17 Nov 2023 05:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 05:34 PM IST
विज्ञापन
आनी में शगुन योजना के चलते पांच घरों में जल्द स्वीकृति मिलने की संभावना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। शगुन और कन्यादान जैसी योजनाओं से बेसहारा बेटियों की शादियों में सरकार लगातार आर्थिक सहयोग राशि प्रदान कर रही है। शगुन योजना के तहत 7 महीने में प्रदेश सरकार ने आनी उपमंडल में 12 बेटियों की शादियों के लिए 31-31 हजार रुपये की राशि प्रदान की है। इसके अलावा पांच लंबित मामलों में भी जल्द ही राशि जारी होने की उम्मीद है।
महिला और बाल विकास विभाग आनी को बीते सात माह में तीन मामले मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के प्राप्त हुए हैं। इसमें से एक बेटी की शादी के लिए विवाह अनुदान पर 51 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है। कन्यादान योजना के तहत दो मामले विचाराधीन हैं, जल्द ही मामलों को स्वीकृति मिलने की संभावना है। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का मुख्य उद्देश्य बेसहारा अथवा विधवा महिलाओं की लड़कियों के विवाह में आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के अंतर्गत बालिकाओं की शादी के लिए 51 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाती है।
विज्ञापन

बाल विकास परियोजना अधिकारी आनी इंद्र सिंह गर्ग ने जारी बयान में कहा कि विभाग सरकार के दिशा निर्देशानुसार विभिन्न योजनाओं को सिरे चढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उक्त योजनाओं के बारे में आमजन को कोई जानकारी या लाभ लेना हो तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता या सीडीपीओ कार्यालय आनी में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed