फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Ashu in speech and Swara Thakur first in slogan writing

Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ कॉलेज में विकसित भारत का मंत्र, भारत हो नशे से स्वतंत्र पर किया मंथन

Wed, 14 Aug 2024 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Ashu in speech and Swara Thakur first in slogan writing
ठाकुर सेन कॉलेज में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और जिला कल्याण विभाग किन्नौर के संयुक्त
भाषण में आशु और नारा लेखन में स्वरा ठाकुर प्रथम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। ठाकुर सेन राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ में बुधवार को विकसित भारत का मंत्र, भारत हो नशे से स्वतंत्र पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसपी किन्नौर अभिषेक एस ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्राचार्य टीएस नेगी, डॉ. उत्तम चंद और बलबीर ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें आशु ने भाषण स्पर्धा के जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन में जूनियर वर्ग में स्वरा ठाकुर ने पहला, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में एंजेल और लघु नाटिका प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय रिकांगपिओ प्रथम स्थान पर रहा। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य संजीव राणा ने छात्रों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed