फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   As soon as the code of conduct was removed, hope arose for construction of Mund Bhava road.

Rampur Bushahar News: आचार संहिता हटते ही मुंद भावा सड़क निर्माण की जगी आस

Thu, 13 Jun 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
बाधाओं को दूर करने में जुटी लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन


कंजेरवेटर ऑफ वाइल्ड लाइफ की टीम ने मुलिंग क्षेत्र का किया दौरा

संवाद न्यूज एजेंसी

भावानगर (किन्नौर)। जिले की भावावैली और स्पीति को सड़क से जोड़ने का लोगों का सपना जल्द साकार होने की आस जगी है। चुनाव आचार संहिता हटते ही लोक निर्माण विभाग ने मूद भावा सड़क निर्माण में बाधा बन रही आपत्तियों को हटाने के लिए एक बार फिर कमर कस ली।

हाल ही में लोक निर्माण विभाग ने कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट वाइल्ड लाइफ की टीम के साथ भावावैली के होमते, मूलिंग सहित दूसरे क्षेत्रों का दौरा किया।यह सड़क भावा कंडे में वाइल्ड लाइफ सेंक्चुरी एरिया होते हुए गुजरेगी। बताया जा रहा है कि फॉरेस्ट वाइल्ड लाइफ ने कई आपत्तियां लगाई हैं। ऐसे में फॉरेस्ट वाइल्ड लाइफ की आपत्तियों को हटाने के लिए कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट वाइल्ड की टीम ने निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन


इस सड़क के बनने से शिमला से काजा की दूरी 105 किलोमीटर कम होगी। इसके अलावा क्षेत्र पर्यटन हब के रूप में विकसित होगा। वैसे भी भावावैली से पैदल ट्रैकिंग पर स्पीति के मूद के लिए हर वर्ष हजारों सैलानी प्राकृतिक सुंदरता को निहारने के लिए आते हैं। यदि सडक़ का निर्माण होता है तो यह क्षेत्र पर्यटन के लिहाज से मनाली और मसूरी की तर्ज पर उभर कर सामने आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता प्रमोद नेगी ने कहा फॉरेस्ट वाइल्ड लाइफ की आपत्तियों को हटाने के लिए कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट वाइल्ड लाइफ की टीम ने संयुक्त निरीक्षण किया है। जैसे ही आपत्तियां हटाई जाएगी सड़क का निर्माण युद्धस्तर पर शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed