फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Aryan Riya Yoga Group Rampur became all over runner up in state level yoga competition.

Rampur Bushahar News: आर्यन रिया योग ग्रुप रामपुर राज्य स्तरीय योग प्रतिस्पर्धा में रहे ऑल ओवर रनरअप

Fri, 04 Oct 2024 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Aryan Riya Yoga Group Rampur became all over runner up in state level yoga competition.
आर्यन रिया योगा ग्रुप रामपुर राज्य स्तरीय योग प्रतिस्पर्धा में भाग लेते हुए। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। आर्यन रिया योगा ग्रुप रामपुर ने 21 वीं राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में 4 मेडल हासिल किए और टॉप 10 में स्थान पाया है। हिमाचल प्रदेश योग एसोसिएशन के सौजन्य से आयोजित राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन जिला सोलन के नालागढ़ में करवाया गया। इसमें हिमाचल के विभिन्न जिलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिला शिमला के रामपुर से आर्यन रिया योग ग्रुप ने भी हिस्सा लिया और चार मेडल अपने नाम किए। इस प्रतियोगिता में प्रिशा डोगरा, दिव्यांका, ऐविका भंडारी, कियाना भंडारी, हीरल आनंद, रीवा आनंद, दिग्वी, अद्विका, दिव्यांश, खनक,धैर्य ,आरुद्रा, आशीष, रिवान, विवान, तिजिल कौशल और लावणया ने भाग लिया। प्रिशा डोगरा ने गोल्ड मेडल और आशीष ने सिल्वर मेडल जीता। आरुद्रा और हीरल ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया, वहीं अद्विका चौथे, दिव्यांका पांचवें और दिग्वी छठवें स्थान पर रहीं। इसमें चयनित खिलाड़ी ऊना में 23 से 27 अक्तूबर को होने वाली नेशनल योग प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed