फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   aryan public school education tour

आर्य पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना इतिहास

Wed, 26 Oct 2022 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। आर्य पब्लिक स्कूल खनेरी के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण के दौरान देश के इतिहास के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल की। स्कूल प्रधानाचार्य विनोद अष्टू ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षकों ने ताजमहल, आगरा फोर्ट, दिल्ली के लोट्स मंदिर, लाल किला, प्राणी राष्ट्रीय उद्यान, इंडिया गेट, गुरुद्वारा बंगला साहिब और कुतुब मीनार का भ्रमण किया और इनके इतिहास के बारे में भी जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को वास्तविक रूप से इन जगहों को देखकर महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुईं हैं। इसी उद्देश्य से समय समय पर हर वर्ष बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण किया जाता है। भ्रमण के दौरान हर्षिता, प्रीतिका, चेष्टा, उर्वशी, आयूष, आर्यन, मनन, आर्य, प्रिशा, यशिका, आदित्य, विनीत और सक्षम सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों से कई प्रश्न भी पूछे। इस मौके पर शिक्षक चंद्रकांता अष्टू, रिता चौहान, ललिता, लज्जा, वनिता ठाकुर, ज्योति शर्मा, ज्योति ठाकुर, मंजू, सुलोचना, अरुणा, कांता और अनुराधा कपूर सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed