आर्य पब्लिक स्कूल में गांधी जयंती पर कार्यक्रम का किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। आर्य पब्लिक स्कूल खनेरी में गांधी जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें आईटीबीपी से सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर रणवीर सिंह चौहान बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से वाहवाही बटोरी। छात्र-छात्राओं ने फैंसी ड्रेस, किन्नौरी नृत्य, बॉलीवुड गीत, राजस्थानी नृत्य और पहाड़ी नाटी से समां बांधा। स्कूल प्रबंधक चंद्रकांता अष्टु और स्कूल प्रिंसिपल विनोद अष्टु ने छात्र-छात्राओं को गांधी जयंती की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर ज्योति लाल, सुमित्रा बेष्टु और रविंद्र कौंडल, रीता, अरुणा, शालू, यशोदा, दीपा, रोशा, श्वेता, शिल्पा, मिशा, प्रिया, अनुजा, चिंतामणि नवनीत, कृतिका, आशा और प्रियंका सहित अन्य उपस्थित रहे।