फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Arts Graduate Teachers Association welcomed important decisions related to education

Rampur Bushahar News: कला स्नातक अध्यापक संघ ने शिक्षा संबंधी महत्वपूर्ण निर्णयों का किया स्वागत

Wed, 25 Feb 2026 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
सरकार का जताया आभार, विद्यार्थियों के लिए बताया हितकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश प्रशिक्षित कला स्नातक अध्यापक संघ जिला कुल्लू ने प्रदेश सरकार की ओर से लिए गए शिक्षा संबंधी महत्वपूर्ण निर्णयों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया है। संघ के जिला अध्यक्ष यशवंत सिंह ठाकुर, महासचिव दिनेश कुमार और जिला कुल्लू के सभी खंड अध्यक्षों की ओर से जारी बयान में राज्य सरकार के इस निर्णय को दूरदर्शी और संतुलित बताया है, जो विद्यार्थियों के हित में लिया गया है। संघ ने कुछ विद्यालयों को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से जोड़ने के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि इससे प्रदेश के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे और शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा। सीबीएसई से जुड़ने वाले विद्यालयों में आधुनिक पाठ्यक्रम और व्यापक शैक्षणिक संभावनाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही संघ ने सरकार की ओर से अनेक विद्यालयों को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अंतर्गत ही रखने के निर्णय को भी अत्यंत सराहनीय बताया। संघ का कहना है कि भौगोलिक परिस्थितियों, संसाधनों की उपलब्धता और दूरदराज क्षेत्रों के विद्यार्थियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया यह फैसला व्यावहारिक और जनहितकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed